लीगल

हाई कोर्ट ने दी थी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने लगाया रोक; ट्रेन में बदसलूकी करने वाले न्यायिक अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दिया है, जिसमें 2018 में ट्रेन में एक महिला सहयात्री की बर्थ के सामने पेशाब करने के मामले में एक जज को बहाल कर दिया था. बर्खास्त जज पर उपद्रव मचाने का भी आरोप था. यह इंदौर जबलपुर ओवरनाईट एक्सप्रेस की यह घटना है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने जज नवनीत सिंह यादव की बहाली पर रोक लगा दिया है.

कोर्ट ने कहा कि न्यायिक अधिकारी का यह घिनौना आचरण है. वह यह समझने में असमर्थ है कि हाई कोर्ट ने इस तरह के गंभीर मामले में हस्तक्षेप कैसे किया. ऐसे मामलों में बर्खास्तगी ही होनी चाहिए थी. कोर्ट ने न्यायिक अधिकारी और राज्य सरकार दोनों से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है. जस्टिस संदीप मेहता ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह ट्रेन के कोच में पेशाब करता है, वहां एक महिला भी मौजूद थी, यह बेहद शर्मनाक है.

हाई कोर्ट ने रद्द की थी बर्खास्तगी

यह याचिका पिछले वर्ष मई में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा दिये गए आदेश के खिलाफ थी, जिसने सितंबर 2019 के बर्खास्तगी आदेश को रद्द कर दिया था और न्यायिक अधिकारी को 15 दिनों में बहाल करने का निर्देश दिया था. यादव पर आरोप है कि शराब के नशे की हालत में हंगामा किया, यात्रियों और टीटीई से बदसलूकी की और अपनी पहचान का रौब दिखाया. हालात इतने बिगड़े कि यात्रियों को एमरजेंसी चेन खींचनी पड़ी. जिसके चलते ट्रेन लेट हो गई. इतना ही नही आरोप यह भी है कि अधिकारी ने पास बर्थ पर पेशाब कर दिया. उसपर एक महिला बैठी हुई थी. शिकायतों के बाद उसे पिपरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया और रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत मामला दर्ज हुआ.

प्रशासनिक कार्रवाई में जज को दोषी ठहराया गया

हालांकि जमानती होने के कारण उन्हें तुरंत रिहा कर दिया गया. इसके बाद जज के खिलाफ दो जांच हुई, एक आपराधिक जांच और दूसरा विभागीय जांच. आपराधिक मामले में मार्च 2019 में जबलपुर के स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट ने जज को बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि कई अहम गवाहों ने अभियोजन का साथ नही दिया और मेडिकल रिपोर्ट में भी शराब की पुष्टि नही हुई है. जबकि विभागीय जांच में दोषी पाया गया. जिसमें जज के खिलाफ कार्रवाई हुई थी. मामला हाई कोर्ट पहुचा और हाई कोर्ट से जज को राहत मिल गई थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज ए-इलाही मस्जिद मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की ओर से दायर जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

2 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

13 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

18 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

44 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

47 minutes ago