असम पुलिस द्वारा एक महिला को कथित गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखे जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई. जस्टिस संजय करोल और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अवकाशकालीन बेंच ने यह आदेश दिया है. अवैध बांग्लादेशियों को निर्वासित करने के आरोपों के बीच यूनुस अली नामक व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
याचिका में कहा गया है कि असम पुलिस ने उसकी मां को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रखा हुआ है. अली ने अपनी मां मोनोवारा बेवा की तत्काल रिहाई का अनुरोध किया है. जिन्हें 24 मई को बयान दर्ज करने के बहाने धुबरी पुलिस थाने बुलाकर कथित तौर पर हिरासत में लिया गया था.
आलम ने असम में जारी उस प्रथा के बारे में भी गंभीर चिंता जताई जिसके तहत लोगों को हिरासत में लिया जाता है और रातोंरात बांग्लादेश निर्वासित कर दिया जाता है, जबकि उनके कानूनी मामले लंबित रहते हैं. उन्होंने कहा कि महिला द्वारा 2017 में एक विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की गई है.
नोटिस भी जारी किया गया है, उसके बावजूद लोगों को निर्वासित किया जा रहा है. जबकि मामला अदालत में लंबित है. उन्होंने कहा, ऐसे कई वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें दिखाया गया है कि लोगों को रातों-रात पकड़कर सीमा पार भेज दिया गया.
मोनोवारा 12 दिसंबर 2019 से उस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जमानत पर थी, जिसमें असम के विदेशी हिरासत शिविरों में तीन साल से अधिक समय बिताने वाले बंदियों को सशर्त रिहाई की अनुमति दी गई थी. साथ ही याचिका में गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई हैं, जिसने मोनोवारा को विदेशी घोषित करने वाले विदेशी न्यायाधिकरण के फैसले को बरकरार रखा था.
ये भी पढ़ें: असम सरकार की ‘पुश-बैक नीति’ के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
-भारत एक्सप्रेस
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…