इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत व सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षकों व मुख्य आरक्षियों के वेतनमान पुनर्निर्धारण से वेतन में कटौती करने व वसूली आदेश पर रोक लगा दी है.और राज्य सरकार से याचिकाओं पर जवाब मांगा है.
याचिकाएं मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मथुरा इटावा के पुलिस कर्मियों द्वारा दाखिल की गई है. यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने गाजियाबाद के रिटायर्ड मुख्य आरक्षी ड्राइवर राजवीर सिंह व अन्य जिलों के आधे दर्जन याचियों की याचिकाओं की सुनवाई करते हुए दिया है.
याचिका पर अधिवक्ता कैलाश प्रकाश पांडेय ने बहस की. इनका कहना है कि पुलिस कर्मियों के वेतन के पुनर्निर्धारण के कारण वेतन कम कर दिया गया.जबकि 2दिसंबर 2000के शासनादेश के अनुसार कार्यवाही की गई थी.जिसके अनुसार 14साल की सेवा पूरी करने पर प्रथम प्रोन्नति वेतनमान व 24 साल की सेवा पूरी करने पर द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान दिये जाने की व्यवस्था दी गई है.
4 मई 2010 के शासनादेश से ए सी पी लागू की गई, जिसमें कहा गया कि 30नवंबर 2008से पहले 24 साल की सेवा पूरी करने वालो पर 4 मई 2010का शासनादेश लागू नहीं होगा. 2 दिसंबर 2000 का शासनादेश लागू होगा. ऐसे ही मामले में अन्य याचिका पर कोर्ट ने पुनर्निर्धारण के बाद वेतन कटौती आदेश पर रोक लगा दी है. उसी याचिका से संबद्ध करते हुए कोर्ट ने याचियों को भी वही लाभ दिया है.
ये भी पढ़ें: भूमिधरी जमीन पर पुलिस विभाग के निर्माण पर रोक, भूमि का सीमांकन कराने का निर्देश
-भारत एक्सप्रेस
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…