ट्रेडमार्क उल्लंघन को लेकर स्वागत रेस्टोरेंट ने तेलंगाना रेस्टुरेंट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जस्टिस अमित बंसल ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 27 अगस्त को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.
कोर्ट ने होटल समूह को निर्देश दिया है कि वे 30 दिनों के अंदर इस मुकदमे और अंतरिम राहत की मांग पर अपना जवाब दाखिल करें. कोर्ट ने ट्रेडमार्क रद्द करने की याचिका पर जवाब देने के लिए 6 सप्ताह का समय दिया है. दिल्ली की एक मशहूर रेस्टोरेंट चेन ने स्वागत नाम के इस्तेमाल को लेकर तेलंगाना की एक होटल चेन पर ट्रेडमार्क चोरी का आरोप लगाया है और इसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.
इसपर कोर्ट ने रेस्टोरेंट के मुकदमे और उनके द्वारा लगाई गई अंतरिम रोक की मांग पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. दिल्ली की स्वागत रेस्टोरेंट चेन दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी मॉडल पर कई होटल चला रही है. वही तेलंगाना की होटल स्वागत का कहना है कि वह 1991 से यह नाम इस्तेमाल कर रही है और इस नाम से फिलहाल 11 होटल चला रही है.
होटल ने यह भी दावा किया गया उसने दुबई में भी स्वागत नाम से तीन साल तक होटल चलाया था.
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…