लीगल

सैयद सलाहुद्दीन के जेल में बंद बेटों ने हाईकोर्ट का किया रुख, फोन को लेकर की ये खास अपील

हिज्ब-उल-मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के जेल में बंद बेटों ने अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने की सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने इसको लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तुषार राव गेडेला की बेंच मामले में सुनवाई कर रही हैं.

कोर्ट ने राज्य सरकार और जेल अधिकारियों की ओर से किसी वकील के पेश नही होने पर मामले को 22 मई को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है. सलाहुद्दीन के बेटे सैयद अहमद शकील व सैयद शाहिद यूसुफ ने दिल्ली जेल नियमावली के नियम 631 को चुनौती दी है.

इस नियम के अनुसार राज्य के खिलाफ अपराध, आतंकवादी गतिविधियों एवं अन्य जघन्य अपराधों के आरोपी टेलीफोन और इलेक्ट्रॉनिक संचार सुविधाओं का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित है. लेकिन जेल अधीक्षक को उप महानिरीक्षक (रेंज) पूर्व स्वीकृति के आधार पर व्यक्तिगत मामलों में उचित निर्णय लेने का अधिकार देता है.

आतंकी साजिश और विदेशी फंडिंग का आरोप

NIA ने कहा कि यूसुफ को विदेश से हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से धन प्राप्त करने के आरोप में अक्टूबर 2017 में गिरफ्तार किया गया था और वर्ष 2018 में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया था. वहीं शकील ने कथित तौर पर फरार आरोपी एजाज अहमद भट से वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से धन प्राप्त किया था. उसका नाम सऊदी अरब के कैडर के माध्यम से आतंकवादी संगठन से धन जुटाने, इक्कठा करने और प्राप्त करने में भी सामने आया था.

अमेरिका द्वारा घोषित आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन का स्वंभू कमांडर है. NIA ने हवाला के जरिए लेन देन के मामले से जुड़ें आतंकी वित्तपोषण मामले में दोनों को गिरफ्तार किया था. फिलहाल वो दिल्ली के अलग-अलग जेलों में बंद है. उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि आतंकी मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे कई अन्य आरोपियों ने भी हाई कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने जेल अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर बंद की गई उनकी फोन सुविधाओं को बहाल करने की मांग की है.

आतंकवादी वित्तपोषण मामले में गिरफ्तारी

कोर्ट ने जनवरी में सुनवाई के दौरान कहा था कि आतंकवाद, महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) और अन्य जघन्य आरोपों का सामना कर रहे कैदियों को नियमित टेलीफोन और इलेक्ट्रॉनिक संचार करना प्रथम दृष्टया.मनमाना नहीं है. शकील की NIA ने 2011 में दर्ज आतंकी वित्तपोषण मामले में 30 अगस्त 2028 को श्रीनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था.

NIA का यह मामला पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में हवाला चैनलों के माध्यम से धन हस्तांतरित करने से संबंधित है. यह आपराधिक साजिश भारत में कुछ गुर्गों के साथ मिलकर रची गई थी. जिससे जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके और उन्हें वित्तपोषित किया जा सके.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने सराय काले खां में तहबाजारी हटाने पर रोक से किया इनकार, कहा- RRTS जनहित परियोजना है

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago