पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ. (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में स्थित आतंकी शिविरों को एयर स्ट्राइक के जरिए ध्वस्त कर दिया था. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने शनिवार (10 मई) को राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण (NCA) की बैठक बुला ली, हालांकि बाद में इस बैठक को टाल दिया गया.
पाकिस्तानी पीएम की ओर से बुलाई गई एनसीए की इस बैठक की जानकारी खुद पाक सेना ने दी थी. ये बैठक इस्लामाबाद में होनी थी, लेकिन उससे पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया. एनसीए नागरिक और सैन्य अधिकारियों का एक शीर्ष निकाय है, जो देश के परमाणु शस्त्रागार से संबंधित निर्णय सहित परमाणु हमला करने को लेकर फैसले लेता है.
एनसीए की बैठक टलने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि बैठक बुलाने के कुछ ही समय बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर से फोन पर बात की थी, उसी के बाद इस बैठक को स्थगित कर दिया गया. हालांकि, मार्को रुबियो और असीम मुनीर के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें- PM Modi की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ सिंह, एनएसए, CDS और तीनों सेना प्रमुख हुए शामिल
बता दें कि पाकिस्तान लगातार सीमा पार से फायरिंग कर रहा है. भारतीय सेना भी इन हमलों का करारा जवाब दे रही है. भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते 24 घंटे में पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर में 26 जगहों पर ड्रोन हमले किए, जिन्हें हवा में ही नाकाम कर दिया गया.
भारतीय सेना ने इस दौरान एक फाइटर जेट को मार गिराया और पीओके में स्थित सेना की चौकी और पाक में 5 अलग-अलग जगहों पर स्थित एयरबेस पर मिसाइल से हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…