लीगल

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: वकीलों के संगठन लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन ने एसआईआर की कानूनी वैधता और असर की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पांच पूर्व जजों के आयोग गठित किया है. इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मदन बी लोकुर करेंगे.

आयोग की संरचना, जांच का दायरा और रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा

आयोग के अन्य सदस्यों में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एके पटनायक, जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बदर दुर्रेज अहमद, हाई कोर्ट की पूर्व जस्टिस रेखा शर्मा और पटना हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अंजना प्रकाश शामिल है. आयोग जांच करेगा कि चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया संविधान और कानून के अनुरूप है या नहीं.

साथ ही यह भी देखेगा कि इससे मतदाताओं पर क्या असर पड़ेगा. आयोग का यह भी काम होगा कि क्या एसआईआर के दौरान हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई और अपात्र एंट्री को सही प्रक्रिया के तहत हटाया गया. कमिटी देशभर में जनसुनवाई, मतदाता सूची से नाम जोड़ने-काटने के आंकड़ों का विश्लेषण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.जिसे दिसंबर 2026 तक सार्वजनिक किया जाएगा.

दिग्गज वकीलों की कानूनी मदद और देशव्यापी जनसुनवाई की योजना

एलएएफसी के अनुसार कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण, चंद्र उदय सिंह, प्रशांतो चंद्र सेन, राजू रामचंद्रन, रेबेका जॉन, वरिशा फरासत और वृंदा ग्रोवर कानूनी सहायता प्रदान करेंगे. प्रेस रिलीज में कहा गया है कि आयोग अपने नतीजों और सिफारिशों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होगा. न तो प्रायोजक संगठन और न ही सहयोगी समितियां पूर्व जजों के मुख्य फैसलों या निष्कर्षो को प्रभावित करेंगी.

एलएएफसी के मुताबिक आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में सार्वजनिक सुनवाई करेगा. इसके लिए पूर्ण पीठ और क्षेत्रीय पीठ बनाई जाएगी. जो विभिन्न्न जगहों पर जाकर लोगों से बातचीत करेगी. इसमें तीन तरह के पक्ष को शामिल किया जाएगा. इसमें एसआईआर से प्रभावित नागरिक, नागरिक समाज के संगठन और चुनाव और कानून से जुड़ें विशेषज्ञ शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें-एसेट रिकवरी इंटरएजेंसी नेटवर्क-एशिया पैसिफिक (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक बैठक खत्म, 2027 में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेगा सिंगापुर

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

19 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

19 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

2 hours ago