लीगल

पश्चिम बंगाल चुनाव: काउंटिंग से पहले TMC सुप्रीम कोर्ट पहुंची, 2 मई को अहम सुनवाई

West Bengal Election 2026 Row: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद राजनीति में नया मोड़ सामने आया है. मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर 2 मई को सुनवाई होगी. इस याचिका में चुनाव आयोग के उस फैसले का विरोध किया गया है, जिसमें काउंटिंग के लिए सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों को पर्यवेक्षक बनाने की बात कही गई है.

CJI ने सुनवाई के लिए बनाई स्पेशल बेंच

टीएमसी की याचिका पर सीजेआई सूर्यकांत ने एक विशेष बेंच बनाई है. इसमें जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्या बागची मामले की सुनवाई करेंगे. पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि मतगणना सोमवार सुबह से शुरू होनी है, इसलिए देरी होने पर याचिका का कोई मतलब नहीं रहेगा. टीएमसी का कहना है कि चुनाव आयोग का यह फैसला लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है.

कोलकाता हाई कोर्ट ने क्या कहा था?

कोलकाता हाई कोर्ट पहले ही केंद्र सरकार और पीएसयू कर्मचारियों को मतगणना में सुपरवाइजर और असिस्टेंट बनाने के फैसले को सही ठहरा चुका है. अदालत ने कहा था कि ऐसी नियुक्तियां करना चुनाव आयोग का अधिकार है और इसे गलत नहीं माना जा सकता. हाई कोर्ट ने यह भी साफ किया कि अगर बाद में साबित होता है कि इस फैसले से किसी पक्ष को गलत फायदा मिला और उसी वजह से टीएमसी उम्मीदवार बीजेपी से हार गया, तो नतीजों को कानून के तहत चुनौती दी जा सकती है.


ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में बड़ा एक्शन, चुनाव आयोग ने रद्द की 15 बूथों की वोटिंग, कल फिर डाले जाएंगे वोट


राज्य सरकार के पर्यवेक्षकों की मांग

इस पूरे विवाद के बीच टीएमसी ने यह मांग भी उठाई थी कि मतगणना प्रक्रिया में राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) बनाया जाए. पार्टी ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे संतुलित और निष्पक्ष बनाने की बात कही थी. हालांकि, हाई कोर्ट ने साफ कर दिया कि इस तरह की नियुक्तियों का अधिकार चुनाव आयोग के पास है और वह अपनी समझ के अनुसार यह फैसला ले सकता है. अब इसको चुनौती देते हुए TMC ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

19 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

29 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

35 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago