शादी-ब्याह में रूठने-मनाने के किस्से तो अक्सर सुनने को मिल जाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक चाचा की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपने ही भतीजे की शादी के बाद घर का दरवाजा वेल्डिंग करवा दिया. नतीजा यह हुआ कि दूल्हा-दुल्हन को घर में प्रवेश करने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी.
यह घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर इलाके की है. यहां एक युवक की शादी बड़े धूमधाम से हुई. बारात निकली, रस्में पूरी हुईं और सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन इस खुशी के माहौल के पीछे एक पारिवारिक खटास छिपी हुई थी. बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद या अनबन के चलते दूल्हे ने अपने सगे चाचा को शादी का न्योता नहीं दिया था. यही बात चाचा को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने बदला लेने का एक अनोखा तरीका चुन लिया.
शादी के बाद जब दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ घर लौटा तो सामने का नज़ारा देखकर सबकी होश उड़ गया. घर के दरवाजे पर सिर्फ ताला नहीं लगा था, बल्कि उसे पूरी तरह से वेल्डिंग कर सील कर दिया गया था. दुल्हन दरवाजे पर खड़ी रही, अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं था.
फिर स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को समझा और वेल्डिंग काटने वाले मिस्त्री को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया गया. तब जाकर पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश हो पाया.
यह अजीबोगरीब घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. लोग इसपर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है, “फूफा-जीजा का गुस्सा तो सुना था, लेकिन चाचा का ये अंदाज़ पहली बार देखा,” तो कोई इसे ‘वेल्डिंग वाला बदला’ बता रहा है.
पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह से पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है. फिलहाल दरवाजा खुलवा दिया गया है. अगर इस मामले में कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: सपा दफ्तर पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर! 250 मकान जद में, जानें मुगलसराय की सड़कों पर क्यों मची खलबली?
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…