Bharat Express DD Free Dish

मानव अंग तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन; केरल में अस्पतालों समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी

Human Trafficking Case: अवैध अंग दान के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के खिलाफ ईडी ने केरल में बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम में अस्पतालों और संदिग्धों के आवासों सहित 10 ठिकानों पर छापेमारी हुई.

ED raids
Edited by Shubhra Rai

Human Trafficking Case: मानव अंग तस्करी के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने यह कार्रवाई केरल के कोच्चि और आसपास के कई अस्पतालों सहित 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. अवैध अंग दान के लिए फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने वाले गिरोह के खिलाफ यह कार्रवाई की है.

कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी

एजेंसी के मुताबिक कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम जिलों के पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि इनमें अस्पताल और आवास शामिल है. ईडी का जांच का दायरा सिर्फ संदिग्ध लोगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कुछ अस्पतालों और वित्तीय लेनदेन की भी बारीकी से जांच की जा रही है.

अधिकारियों की अलग-अलग टीमें विभिन्न स्थानों पर पहुचकर दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य अहम सबूतों को जुटाने में जुटी है. जांच एजेंसी ईडी उन व्यक्तियों, संस्थाओं और अन्य संबंधित पक्षों की भूमिका की जांच कर रही हैं. जिनका नाम मानव तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित नेटवर्क का संचालन किस तरह किया जा रहा था.

पिछले माह उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

ईडी यह भी जांच कर रही है कि क्या अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन में कोई अनियमितता या नियमों का उल्लंघन हुआ है. मामले में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक यह गिरोह अगस्त 2023 से सक्रिय था और इसने कोच्चि के दो निजी अस्पतालों के लेटरहेड, पुलिस अनापत्ति प्रमाण पत्र और विधायकों, सांसदों तथा पुलिस अधिकारियों के नाम पर कथित रूप से जाली पत्र बनाए.

पुलिस का यह भी आरोप है कि गिरोह ने कई प्रमुख चिकित्सकों के अनुशंसा पत्र भी जाली बनाए. मुख्य आरोपी कासरगोड के नजीब को पिछले माह पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें: कलकत्ता HC का ममता सरकार को झटका: स्पीकर के फैसले पर रोक से इनकार, ऋतब्रत बनर्जी की कुर्सी सुरक्षित

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read