लीगल

दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार यासिर अहमद डार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 16 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार यासिर अहमद डार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 16 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डार को एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 10 दिन के लिए एनआईए रिमांड पर भेज दिया था. एनआईए के मुताबिक यासिर अहमद डार ने दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग और इसे अंजाम देने में अन्य आरोपियों का साथ दिया था.

जांच में यह भी पता चला है कि यासिर अहमद डार दिल्ली बम धमाके के आत्मघाती उमर उन नबी और दूसरे आरोपी मुफ़्ती इरफान के संपर्क में था. एनआईए अन्य जांच एजेंसियों और विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और पूरे टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

बता दें कि 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट की योजना उमर उन नबी ने बनाई थी, जो हमले के समय विस्फोटक से भरी गाड़ी चला रहा था. इस विस्फोट में 15 लोगों की जान चली गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे. उमर उन नबी की बाद में विस्फोट में मौत हो गई और फोरेंसिक जांच की पुष्टि हो चुकी है.

ब्लास्ट की प्लानिंग में डॉक्टरों का भी नाम

एनआईए ने इसे आतंकवादी हमला बताते हुए इसका संबंध जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल से बताया था. इस मामले में फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय सहित देशभर से कई डॉक्टरों और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. अभी तक के जांच में पता चला है कि यासिर अहमद डार इस पूरे साजिश में सक्रिय था और आत्मघाती हत्या के लिए शपथ ले चुका था. डार जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी है.

यासिर अन्य आरोपियों के साथ घनिष्ठ संपर्क में था, जिनमें धमाके को अंजाम देने वाला मृतक आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर नबी और मुफ़्ती इरफान शामिल था.

ये भी पढ़ें- IRCTC Case: लालू की अपील पर सीबीआई को नोटिस, लेकिन निचली अदालत के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago