Karauli News: राजस्थान के करौली में 2 अप्रैल 2022 को हुए सांप्रदायिक दंगों के मास्टरमाइंड अमीनुद्दीन उर्फ अमीन खान पर शिकंजा कस चुका है. अब उसकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने वाला है.
प्रशासन ने नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा है. कुछ दिन पहले ही अमीन खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
2 अप्रैल 2022 को राजस्थान के करौली में रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी. लोग बाइक पर रैली निकाल रहे थे. जब रैली हटवाडा पहुंची तो वहां मकानों, मस्जिद और जिम सेंटर की छतों से विशेष समुदाय के लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर अंधाधुंध पथराव कर दिया. अचानक हुए इस पथराव से शोभा यात्रा में भगदड़ मच गई. जिसके बाद मुंह पर कपड़ा बांधे लोगों ने लोगों पर लाठी-डंडों से हमले करना शुरू कर दिये. इस दौरान वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया.
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करौली हिंसा मामले में आरोपी बनाए गए जियाउद्दीन और फिरोज से जब मामले की पूछताछ की तो सामने आया कि इस हमले का प्लान 3 दिन पहले बनाया गया था. जिसका नेतृत्व अमीनुद्दीन उर्फ अमीन खान के द्वारा किया गया. इस दंगे के दौरान मौके पर खुद अमीन खान मौजूद रहा.
ये भी पढ़ें- नशे में धुत पवन सिंह ने मनाया जन्मदिन! चाचा की साइकिल से शुरू हुआ सफर, आज भोजपुरी का सबसे बड़ा ‘पावर स्टार’
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो अमीन खान का मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर ही मिली. जिसके बाद पुलिस ने अमीन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के मुताबिक इस दंगे में करीब 30 लोग घायल हुए थे. वहीं 80 लोगों की संपत्तियों सहित कई सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया था. मामले में 54 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे. वहीं अमीन खान को कुछ दिनों पहले हिण्डौनसिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…