लाइफस्टाइल

चटनी-सूप का स्वाद बढ़ाने का साथ-साथ इस छोटे से पौधे में छुपा है सेहत का राज, जानिए क्या है फायदें

आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना ध्यान नहीं रख पाते हैं जिसकी वजह से उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप अपनी सेहत पर ध्यान देने चाहते हैं तो हम आपके लिए पोषण से भरपूर एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम चांगेरी है. ये पौधा आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकता है. तो चलिए जानते हैं चांगेरी पौधे के बारे में और इसके फायदें.

क्या है चांगेरी?

चांगेरी का वैज्ञानिक नाम ‘ऑक्सालिस कॉर्निकुलाटा’है. यह एक बारहमासी पौधा है, जिसकी पत्तियां स्वाद में खट्टी होती हैं. यह आमतौर पर बगीचों, मैदानों और सड़क के किनारों में पाया जाता है. आयुर्वेद में, चांगेरी का उपयोग पाचन समस्याओं, दस्त, और बवासीर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है. इसके पत्तों का उपयोग चटनी, सूप और अन्य व्यंजनों में भी किया जाता है.

पाचन की समस्या से मिलती है निजात

चरक और सुश्रुत संहिता में चांगेरी का वर्णन मिलता है. चरक संहिता में इसे शाक वर्ग और अम्लस्कन्ध, तथा सुश्रुत संहिता में इसे शाक वर्ग में उल्लेखित किया गया है. इसका मुख्य उपयोग दस्त (अतिसार) पाचन संबंधी समस्याओं के उपचार में किया जाता है. चांगेरी के पत्तों का काढ़ा (20-40 मिली) भुनी हुई हींग के साथ मिलाकर पीने से पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है. यह महिलाओं में पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक है.

हड्डियों की कमजोरी में मिलती है राहत

बताया जाता है इसका उपयोग महिलाओं में होने वाली ल्यूकोरिया (व्हाइट डिस्चार्ज) की समस्या में भी किया जाता है. इसके पत्तों का रस मिश्री के साथ सेवन करने से ल्यूकोरिया के कारण होने वाली दर्द और हड्डियों की कमजोरी में राहत मिलती है.

चेहरे के दाग-धब्बों से मिलता है छुटकारा

चांगेरी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकती है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण मुंहासे, काले धब्बे और त्वचा की जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं. वहीं, चांगेरी के फूलों को पीसकर चावल के आटे के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा का रंग निखरता है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है. चांगेरी विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है और स्कर्वी जैसी बीमारियों को रोकता है.

सूजन को कम करने में फायदेमंद

चांगेरी के पत्तों का लेप जोड़ों के दर्द, गठिया और सूजन को कम करने में बहुत फायदेमंद है. इसके पीछे मुख्य कारण इसके सूजन-रोधी गुण हैं. ये गुण सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं. हालांकि इसके प्रयोग से पहले चिकित्सकों से एक बार सलाह जरूर लें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago