Karnataka CM, Siddaramaiah, Meta, auto-translation error, Kannada to English, mistranslation, social media controversy, official communication, correction demand, misleading translation.
Karnataka News: मेटा की एक गलती ने कर्नाटक में बवंडर खड़ा कर दिया है. ये मामला किसी और से नहीं बल्कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़ा है. मेटा के ऑटो ट्रांसलेशन ने सिद्धारमैया को दिवंगत बता दिया. दिलचस्प बात ये रही कि ये पोस्ट भी सिद्धारमैया ने ही किया था.
मामला सामने आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री भड़क उठे और उन्होंने मेटा को पत्र लिखकर कन्नड़ से अंग्रेजी में अनुवाद को सटीक बनाने और उसमें सुधार करने के निर्देश दिए हैं.
दरअसल अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ये पोस्ट कन्नड़ भाषा में लिखी थी. जब मेटा के ऑटो ट्रांसलेशन ने उनके पोस्ट को ट्रांसलेट किया तो उसने सीएम सिद्धारमैया को ही दिवंगत बता दिया.
जिसे देखते ही सिद्धारमैया भड़क उठे. उन्होंने इसपर नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार करने की मांग की.
सिद्धारमैया ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेटा को टैग करते हुए एक पोस्ट भी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि मेटा प्लेटफॉर्म्स पर कन्नड़ भाषा को गलत ट्रांसलेट किया जा रहा है. जिससे यूजर्स गुमराह हो रहे हैं.
सिद्धारमैया ने अपने पोस्ट में आगे कहा है कि कन्नड़ से अंग्रेजी गलत ट्रांसलेट होने से यूजर्स गुमराह हो रहे हैं. हमने इसमें तत्काल सुधार करने के लिए मेटा को औपचारिक रूप से पत्र भी लिखा है.
इस संबंध में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मीडिया सलाहकार केवी प्रभाकर ने मेटा को एक ईमेल भेजा है. जिसकी फोटो सिद्धारमैया ने ट्वीट में एड किया है. जिसमें मांग की गई है कि कन्नड़ भाषा के लिए ऑटो ट्रांसलेशन फीचर को अस्थाई रूप से बंद करने की मांग की थी.
– भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…