Side Effect Of Potato
Side Effect Of Potato: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है. अगर आपको भी खाने में आलू बेहद पसंद है तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, आपके शरीर की जरूरत से ज्यादा आलू खाना भी नुकसान पहुंचा सकता है. हम समझते हैं कि ऐसे कई लोग हैं जो सब्जियों से परिचित नहीं हैं और इसलिए सबसे पहले आलू पसंद करते हैं, लेकिन कहते हैं अति बुरी होती है. तो आइए हम आपको बताते हैं कौन सी बीमारी में आलू हानिकारक साबित हो सकता है.
आलू में अधिक मात्रा में पोटैशियम भी पाया जाता है. इसके अधिक इस्तेमाल से शरीर में पोटैशियम का लेवल बढ़ जाता है, जिससे हाइपरकलेमिया यानी (शरीर में ज्यादा पोटेशियम का होना) का कारण बनता है. इससे सांस फूलना, दर्द, उल्टी जैसी समस्या होने लगती है.
आलू खाने से एसिडिटी की समस्या होने के चान्सिज बढ़ जाते हैं. आलू से ज्यादातर लोगों को एसिडिटी हो जाती है. अगर आपको एसिडिटी होती है तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको खाने में आलू का इस्तेमाल न के बराबर करना चाहिए. रोज आलू खाने से या अधिक फैट वाले आलू खाने से एसिडिटी की समस्या होती है.
यह भी पढ़ें : ये फल है ड्राई फ्रूट से ज्यादा ताकतवर, इसे खाने से एक साथ मिलेंगे कई सारे पोषक तत्व
अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आलू से दूर रहें. यह आपके लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता हैं. शुगर को नियंत्रण में करने के लिए आपको आलू इनटेक नियंत्रण बंद करना होगा. आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ जाती है. शरीर में शुगर के स्तर न बढ़े इसके लिए जरूरी है कि आलू का सेवन न किया जाए.
अगर आपको ब्लड प्रेशर है तो आलू से दूरी बना लें. यह हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ा देता है. रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में चार या उससे ज्यादा बार आलू खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है. जरूरी है कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव के लिए आलू का सेवन न करें.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…