लाइफस्टाइल

इन 5 सुपर फूड्स से आसानी से कम करें बैली फैट, नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरूरत

Belly Fat Reduce: आजकल खराब लाइफस्टाइल, खान-पान के चलते हमारा वजन और कई बीमारियों का बढ़ना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. वजन बढ़ना एक ऐसी समस्या जो हम सभी को परेशान कर रही है. वह है मोटापे के साथ पेट की चर्बी का बढ़ाती है, जिसको कम करना बेहद मुश्किल है. ज्यादा वजन तो आसानी से कम हो जाता है, लेकिम बैली फेट को कम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पढ़ती है. बैली फैट को कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ एक बैलेंस डाइट लेना भी बहुत जरूरी है. आज हम आपको ऐसे ही 5 सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बैली फैट को तेजी से कम कर देंगे.

दही

अगर आप दही को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो ये आपके बैली फैट को काफी तेजी से बर्न कर सकता है. दही खाना सेहत के लिए हेल्दी होता है. आमतौर पर दही को लोग ठंडा समझते है और सर्दी के मौसम में खाने से बचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही को सर्दी के मौसम में खाने से हमारा वजन बैली फैट तेजी से कम होता है और हमारा पाचन भी दुरुस्त होता है.

ये भी पढ़ें: स्टोन होने पर आप भी पीते हैं बियर, तो हो जाएं सावधान, हो सकता है जान का खतरा!

लौकी

लौकी या घिया हमारे बैली फैट को कम करने में बेहद कारगर साबित होती है. डेली सुबह खाली पेट लौकी खाने या लौकी का जूस पीने से हमारा मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन तेजी से कम होता है. लौकी एक लो-कैलोरी सब्जी है जिसका प्रयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं. इसके लिए आप लौकी की सब्जी, सूप या जूस बनाकर पी सकते हैं.

चिया सीड्स

भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण चिया सीड्स हमें वजन घटाने में काफी मदद करता है. चिया सीड्स में विटामिन-ए, विटामिन-बी और विटामिन-ई भी पाया जाता है. जिससे आप वजन कम करने के साथ पेट को भी ठीक रख सकते हैं. डायटरी फाइबर से भरपूर और ग्लूटेन फ्री चिया सीड्स हमें देर तक पेट भरे होने का अहसास कराते हैं.

मूंग दाल

मूंग की दाल लाइट और हेल्दी होती है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है. यदि आप अपने बैली फैट को तेजी से बर्न करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में एक कटोरी मूंग की दाल को ऐड कर सकते हैं. यदि आप फैट कम करने के लिए दाल का सेवन कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि दाल को मसालेदार बनाने की बजाए केवल उबालकर प्रयोग करें.

विटामिन-सी से भरपूर फल

ऐसे फल जो विटामिन-सी से भरे हैं बैली फैट को कम करने में काफी हेल्प करते हैं. इनकी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है. इसके लिए हमें संतरा, मौसमी, नींबू, कीवी, अंगूर, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करना चाहिए.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर का बिगड़ा मिजाज, करने लगे लिपलॉक, जनता हुई पानी-पानी

Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…

11 minutes ago

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

1 hour ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 hour ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

2 hours ago