Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

AgustaWestland Case: क्रिश्चियन मिशेल के आचरण पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल से मांगी रिपोर्ट

AgustaWestland Case: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के जेल में बिताए 6 साल के आचरण पर तिहाड़ जेल के डीजी से रिपोर्ट तलब की है. कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को करेगा.

AgustaWestland scam, Christian Michel

क्रिश्चयन मिशेल जेम्स

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने अगस्त वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद कथित बिचौलिए क्रिश्चियन जेम्स मिशेल की ओर से दायर अर्जी पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल के डीजी से मिशेल के आचरण से संबंधित रिपोर्ट तलब किया है.

कोर्ट 18 मार्च को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. विशेष जज संजीव अग्रवाल ने तिहाड़ जेल के डीजी को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब किया है. मिशेल ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर तिहाड़ जेल में बिताए 6 साल के आचरण की रिपोर्ट की मांग की है.

दरअसल क्रिश्चियन मिशेल ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह जेल प्रशासन को निर्देश दे कि वे उनकी पिछली 6 वर्षो की जेल हिरासत के दौरान के आचरण की रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करें एक दिन पहले ही कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह कथित बिचौलिए क्रिश्चियन जेम्स मिशेल को जमानत की शत्रे पूरा करने के लिए पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की अनुमति दे.

मिशेल ने पिछली सुनवाई को जान का खतरा बताते हुए जेल से बाहर आने से इनकार कर दिया था. उसने यह भी कहा था कि मेरे लिए दिल्ली बस एक बड़ा कारागार है. मेरा परिवार दिल्ली नहीं आ सकता. वह अपनी सजा पूरी करके देश छोड़ना चाहता हूं.

ये भी पढ़ें: कोर्ट ने Terror Funding मामले में रशीद इंजीनियर की याचिका पर NIA से मांगा जवाब, 18 मार्च को होगी अगली सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital