Cinnamon Tea Benefits: आजकल खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते तमाम बीमारियों से जूझ रहे हैं. खानपान की वजह से लोगों को सिर से लेकर तलवे तक कुछ न कुछ बीमारी होती ही है, लेकिन आप वजन बढ़ने से लेकर डायबिटीज जैसी तमाम घातक बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं. क्या आप जानते हैं दालचीनी से वजन को कम किया जा सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. बस आपको इसको किस तरह से सेवन करना है इस बात का खास ख्याल रखना है.
दालचीनी को अपनी डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे, खाने में, दूध में और चाय के साथ. अगर आप चाय लवर्स हैं तो आपके लिए दालचीनी की चाय का सेवन फायदेमंद हो सकता है. दालचीनी में मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, जिंक, नियासिन, थायमिन और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. वजन को कम करने के लिए आप दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं.
दालचीनी को शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. दालचीनी में आयरन, मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. साथ ही दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं. दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व आपके बढ़े हुए वजन को घटाने में भी काफी मददगार साबित हो सकते हैं. इसके सेवन से आपकी शुगर (डायबिटीज) कंट्रोल में रहती है. शुगर के मरीजों के लिए भी दालचीनी की चाय काफी लाभदायक होती है.
सुबह उठाकर खाली पेट दालचीनी की चाय पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है. दीलचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पेट संबंधित समस्याओं को कम करते हैं. इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है. यह गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी जैसी समस्याओं के लिए फायदेमंद है.
दालचीनी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. जो मुंहासों की दिक्कत को कम करते हैं. दालचीनी की चाय का पर्याप्त सेवन आपके चेहरे पर निखार लाता है. इससे आपकी स्किन भी ग्लो करती है.
इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी दालचीनी की चाय काफी फायदेमंद होती है. दालचीनी की चाय में मौजूद औषधीय गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जो कई बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है. इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है और साथ ही दालचीनी की चाय का सेवन करने से आप्ल्की इम्युनिटी बूस्टी होती है..
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…