Summer Superfood: गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और थकान लाता है. ऐसे में गर्मी के इस सीजन में शरीर को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखना बेहद जरूरी हो जाता है. शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए गर्मियों के ‘सुपरफूड’ न केवल तरोताजा रखते हैं, बल्कि इम्यूनिटी को भी बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे में आइए गर्मियों के उन सुपरफूड पर एक नजर डालते हैं जो ताजगी और एनर्जी का खजाना माने जाते हैं.
सबसे पहले हम बात करेंगे नारियल पानी की, जो प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है. इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है. यह न केवल शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करता बल्कि शरीर को ठंडक रखता और एनर्जी भी बढ़ाता है.
इसके अलावा, एवोकैडो एक हरे रंग का फल है, जो फाइबर और कई विटामिन्स से भरपूर होता है. इसे दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है. यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और गर्मियों में इसके अनगिनत फायदे होते हैं. जैसे- हाइड्रेट करना, स्किन हेल्थ में सुधार करना और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना. साथ ही, पाचन में सुधार और वजन नियंत्रण के लिए भी कारगर माना जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या हल्दी और शहद का सेवन कर सकते हैं आपकी सेहत को चमत्कारी बदलाव?
दही एक प्रोबायोटिक युक्त डेयरी उत्पाद है, जो दूध को बैक्टीरिया के साथ फर्मेंट करके बनाया जाता है. यह गर्मियों में ठंडक प्रदान करता है. गर्मियों में इसका सेवन पाचन स्वास्थ्य से राहत दिलाता है. इसके अलावा, इसका नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी क्षमता मजबूत होती है. साथ ही, यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है.
इतना ही नहीं, खीरे का सेवन भी गर्मियों के लिए लाभकारी माना जाता है. यह गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए बेहतरीन है. इसमें विटामिन के और एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो त्वचा को निखारते हैं, शरीर को डिटॉक्स करते हैं और सूजन कम करने का काम करते हैं.
तरबूज गर्मियों के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है. तरबूज में लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा और एनर्जी के लिए फायदेमंद हैं. इसका सेवन हाइड्रेशन बढ़ाता है, मांसपेशियों की ऐंठन को रोकता है और गर्मी से राहत दिलाता है.
इसके अलावा, बेरी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर होते हैं. ये गर्मियों में ताजगी और स्वाद प्रदान करते हैं. बेरी में मौजूद एंथोसायनिन फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और सूजन को कम करने का काम करते हैं. साथ ही, इसका सेवन दिल और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है.
साथ ही, हरी सब्जियों में विटामिन, खनिज और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिसे गर्मी का सबसे बेहतर आहार माना जाता है. इसके साथ ही, चिया सीड्स ओमेगा-3, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. गर्मी के दौरान चिया सीड्स का सेवन शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है. इसके अलावा, यह पाचन स्वास्थ्य, दिल का स्वास्थ्य और ऊर्जा का ख्याल रखता है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…