लाइफस्टाइल

… तो कुकिंग ऑयल से भी हो सकता है कैंसर, जाने अमेरिकी स्टडी का चौंका देने वाला दावा

Cooking Oil and Cancer Risk: कुकिंग ऑयल वह तेल होते हैं जिन्हें खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. यह तेल विभिन्न प्रकार के होते हैं और रेसिपी के अनुसार उनका इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुकिंग ऑयल के अधिक सेवन से कैंसर का खतरा भी हो सकता है?

जी हां हाल ही अमेरिकी सरकार द्वारा कराई गई एक स्टडी में यह बताया गया है कि खाना पकाने का तेल, खासकर युवा लोगों में, कैंसर का कारण बन सकता है. यह शोध मेडिकल जर्नल ‘गट’ में प्रकाशित हुआ था, जिसमें सूरजमुखी, अंगूर के बीज, कैनोला और मकई जैसे बीजों के तेलों का अधिक सेवन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है.

जानें क्या कहती हैं रिसर्च

कोलन कैंसर से पीड़ित 80 मरीजों पर जब अध्ययन किया गया, तो यह पाया गया कि इन मरीजों में बायोएक्टिव लिपिड का स्तर बढ़ा हुआ था. यह लिपिड सीड्स ऑयल के ब्रेकडाउन के बाद उत्पन्न होते हैं. इस रिसर्च में 30 से 85 वर्ष की उम्र के 81 कैंसर ग्रस्त ट्यूमर के नमूनों का अध्ययन किया गया और यह पाया गया कि इन ट्यूमर में लिपिड के उच्च स्तर का कारण सीड्स ऑयल था.

1900 के दशक की शुरुआत में, साबुन बनाने वाले विलियम प्रॉक्टर ने सीड्स के तेल को एनिमल फैट के सस्ते विकल्प के रूप में प्रयोग किया था, लेकिन जल्द ही यह अमेरिकियों के आहार का अहम हिस्सा बन गया.

ऑयल और कैंसर का संबंध

पहले की स्टडीज में यह पाया गया था कि सीड्स ऑयल का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. यह शरीर में सूजन पैदा कर सकता है. रिसर्च के अनुसार, सीड्स ऑयल के ब्रेकडाउन से उत्पन्न बायोएक्टिव लिपिड कोलन कैंसर को तेजी से बढ़ा सकते हैं और शरीर को ट्यूमर से लड़ने से रोक सकते हैं. सीड्स ऑयल में ओमेगा-6 और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, और अत्यधिक सेवन से शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जो कैंसर के विकास को बढ़ावा दे सकती है. हालांकि इस पर और शोध किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित की Hemophilia A के लिए पहली मानव जीन थेरेपी

इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्य के लिए: यदि आप हेल्दी डाइट का पालन कर रहे हैं, तो हल्के तेल जैसे ऑलिव ऑयल या सूरजमुखी तेल का उपयोग करना बेहतर होता है.

पकाने की विधि के अनुसार: यदि आपको तलना है तो मूंगफली या सोयाबीन तेल उपयुक्त रहेगा, जबकि सलाद और हल्के पकवानों के लिए ऑलिव ऑयल एक बेहतरीन विकल्प है.

स्वाद और खुशबू के लिए: विशेष स्वाद के लिए आप तिल का तेल या नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

34 minutes ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

41 minutes ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

46 minutes ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

1 hour ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

1 hour ago