लाइफस्टाइल

क्या आप भी वेजिटेरियन हैं और करना चाहते हैं Vitamin B12 की कमी को दूर? तो यहां जान लीजिए डॉक्टर्स की राय

Vitamin B12: विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. यह कमी खासकर वेजिटेरियन डाइट लेने वाले लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है. इस कमी से शरीर में खिंचाव, कमजोरी, मानसिक थकावट और काम में मन न लगना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इस समस्या से निपटने के लिए डाइट और सप्लीमेंट दोनों ही उपाय कारगर हो सकते हैं. तो ऐसे में आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स का इस विषय पर क्या कहना है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय (Vitamin B12)

डॉक्टर्स के अनुसार, विटामिन बी 12 की कमी को वेजिटेरियन लोग भी सही डाइट से पूरा कर सकते हैं. वे कहते हैं कि ये सोच गलत है कि सिर्फ नॉनवेज ही विटामिन बी 12 की कमी को पूरा कर सकता है. वेजिटेरियन डाइट जैसे अंकुरित अनाज, फल और सब्जियां ना केवल विटामिन बी 12 की कमी को दूर करती हैं, बल्कि विटामिन बी 1, बी 6, प्रोटीन और मिनरल्स की कमी को भी पूरा करती हैं.

स्वस्थ दिनचर्या और डाइट

अगर आप सुबह उठकर 12 बजे तक सही डाइट लेते हैं तो आपके शरीर को पर्याप्त पोषण मिल सकता है. उदाहरण के तौर पर, अगर आपका वजन 70 किलो है तो आपको 700 ग्राम फल का सेवन करना चाहिए. वजन के हिसाब से फल का सेवन बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा अंजीर, मुनक्का, बादाम और अंकुरित दाल जैसे पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं सूरजमुखी के बीज, रोजाना खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

विटामिन बी 12 के लिए बेहतर आहार (Vitamin B12)

डॉक्टर के अनुसार, विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए अंकुरित अनाज जैसे चना, मूंग, मूंगफली, मसुस, मोठ और सफेद तिल का सेवन करना चाहिए. इनका सेवन रोजाना 50 ग्राम तक करना लाभकारी हो सकता है. ये आहार शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं और बी 12 की कमी को दूर करते हैं.

विटामिन बी 12 की कमी के कारण

विटामिन बी 12 की कमी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषण की कमी, गलत आहार या अनहेल्दी रूटीन. कई बार लोग सही डाइट नहीं लेते या असमय भोजन करते हैं, जिससे यह कमी पैदा होती है. इसलिए यह जरूरी है कि हम अपनी डाइट को संतुलित रखें और सही आहार लें.

Uma Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago