मिस्सी रोटी रेसिपी
Missi Roti Recipe: अक्सर जब हम किसी रेस्तरां या ढाबे पर खाना खाने जाते हैं, तो वहां की गर्मागर्म और खस्ता मिस्सी रोटी हमारा दिल जीत लेती है. कई लोगों को लगता है कि इतनी टेस्टी मिस्सी रोटी सिर्फ तंदूर में ही बनाई जा सकती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आज हम आपको घर के साधारण तवे पर ही एकदम ढाबा स्टाइल ‘मसाला मिस्सी रोटी’ बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी बताने जा रहे हैं. यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
इस स्वादिष्ट रोटी को बनाने के लिए आपको अपनी रसोई में मौजूद इन चीजों की जरूरत पड़ेगी:
बेसन – 1 कप
गेहूं का आटा – आधा कप
प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 छोटा
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2
ताजा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – 2-3 चम्मच
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
हींग – एक चुटकी
तेल या घी – 2 चम्मच (मोयन के लिए) और रोटी सेकने के लिए
नमक – स्वादानुसार
स्टेप 1 (आटा गूंथना): सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और गेहूं का आटा छानकर मिला लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, कसूरी मेथी, हल्दी, लाल मिर्च, हींग, नमक और दो चम्मच घी या तेल डालें. इन सभी सूखी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए न ज्यादा सख्त और न ज्यादा मुलायम, मध्यम आटा गूंथ लें. आटे को 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.
यह भी पढ़ें:
स्टेप 2 (रोटी बेलना): गूंथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोइयां (पेड़े) बना लें. एक लोई लें और सूखे गेहूं के आटे की मदद से इसे थोड़ा मोटा गोल बेल लें. आप चाहें तो बेलते समय इसके ऊपर थोड़ा सा बारीक कटा धनिया या कलौंजी भी लगा सकते हैं.
स्टेप 3 (तवे पर सेकना): अब गैस पर तवा गर्म करें. बेली हुई रोटी को तवे पर डालें. जब यह एक तरफ से हल्की सिक जाए, तो इसे पलट दें. अब आंच को मध्यम रखें और दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा घी या मक्खन लगाते हुए चमचे की मदद से दबाकर इसे सुनहरा और करारा होने तक सेकें.
आपकी गरमा-गरम, खुशबूदार मसाला मिस्सी रोटी बनकर तैयार है. इसे तवे से उतारें और ऊपर से ढेर सारा मक्खन या घी लगाकर ठंडी दही, आम के अचार या अपनी पसंदीदा दाल मखनी के साथ परोसें.
भारत एक्सप्रेस
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…
Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…