दुनिया

Israel Hamas War: अब गाजा में 4 घंटों तक सीजफायर, हमास से जंग के बीच इजरायल ने क्यों लिया ये फैसला?

Israel-Hamas War: गाजा में हमास और इजरायल के युद्ध में एक नया मोड़ आ गया है. इजरायल अब गाजा में चार घंटे के लिए सीजफायर करेगा. अमेरिका के व्हाइट हाउस की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. इजरायल ने गाजा अभी चारों तरफ से तबाही मच हुई है, लेकिन इजरायल अब उत्तरी गाजा के चयनित क्षेत्रों में  चार घंटों के लिए सीज फायर करेगा. इन इलाकों में इजरायल की सेना संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों से मानवीय सहायता एन्क्लेव में भेजने के लिए हमास के जमकर लड़ रही है.

व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि इजरायल अब इसके लिए मान गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीज फायर का उद्देश्य ज्यादा नुकसान वाले क्षेत्र में मानवीय सहायता पहुंचा और वहां के नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से भागने की अनुमति देना है.

सीज फायर की पहले ही जानकारी देगा इजरायल

NSC के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि इजरायल 3 घंटे पहले ही इस सीज फायर के बारे में जानकारी देगा. व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह कदम सही दिशा में उठाया गया कदम है. इसके साथ ही सीज फायर के उल्लंघन के दौरान इजरायल किसी भी तरह का सैन्य अभियान नहीं होगा. इसके युद्ध की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी. इन चार घंटों में सभी जरुरी कदम उठाए जाएंगे. इसके अलावा किर्बी ने यह भी बताया कि जहां हमास ने लोगों को बंधक बनाया हुआ है. वहां से लोगों की सुरक्षित निकाला जाएगा.

बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच युद्ध को लेकर चर्चा हुई थी. इस फैसले को महत्वपूर्ण बताया गया था.

यह भी पढ़ें- Pakistan: ढेर हुआ भारत का दुश्मन, लश्कर आतंकी अकरम गाजी की सरेआम गोली मारकर हत्या

नागरिकों को राहत देने की कोशिश

एक अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किर्बी ने कहा कि हम इजरायलियों से नागरिक हताहतों की संख्या को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे नागरिकों को नुकसान के रास्ते से बाहर निकलने के लिए कुछ घंटों के लिए सांस लेने की जगह प्रदान करेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

21 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

31 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

38 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

46 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

51 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago