लाइफस्टाइल

नोएडा की इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं, खुश हो जाएगा मन

Famous Place In Noida: अच्छी, खूबसूरत और नई जगहों पर घूमना लगभग हर किसी को पसंद होता है. छुट्टियों के दौरान अक्सर ज्यादातर लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं. ऐसे में अगर आपको भी दिल्ली-एनसीआर में घूमना और रहना पसंद है और आप आसपास कहीं घूमना चाहते हैं तो नोएडा में कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं. नोएडा में घूमने के लिए कई मनोरंजक जगहें हैं जैसे कि शॉपिंग मॉल, एडवेंचर पार्क, क्लब और कई ऐतिहासिक जगह हैं. आइए जानते हैं…

घूम सकते हैं डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया (Famous Place In Noida)

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया जो कि सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है और नोएडा का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है. वहां आपको दुकानें, रेस्तरां, खेल के मैदान आदि मिलेंगे. देश और दुनिया के लगभग सभी ब्रांड्स के प्रोडक्ट आपको यहां मिल जाएगें. यहां आप सिनेमा का आनंद भी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें : कम उम्र में क्‍यों हो रही है कार्डियक अरेस्ट से मौतें? डॉक्टर ने बताई ये वजह, इन चीजों का रखें खास ध्यान

परिवार के साथ जा सकते हैं बॉटनिकल गार्डन (Famous Place In Noida)

बॉटनिकल गार्डन नाम से यह भी पता चलता है कि यह जगह विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों के लिए जानी जाती है. इसे नोएडा के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है. यहां आप एक ही जगह पर कई तरह के पौधे और फूल देख सकते हैं. यहां का पौधों का संग्रह आपको आश्चर्यचकित कर सकता है. यह जगह सेक्टर 38 में स्थित है और आप बोटानिक गार्डन मेट्रो स्टेशन आकर यहां पहुंच सकते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

5 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

6 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

6 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

6 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

7 hours ago