Tips for Sleeping Without AC
Tips for Sleeping Without AC: गर्मियां शुरू होते ही लोग AC पर निर्भर हो जाते हैं. हो भी क्यों ना, तेज गर्मी और बेचैनी, जिसकी वजह से ठीक से नींद नहीं आती. ऐसे लोग नींद पूरी करने के लिए AC को बेस्ट मानते है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले है जिन्हें आप अपनाकर बिना AC के चैन की नींद सो सकते हैं. कुछ घरेलू तरीके अपनाकर बिना AC के भी कमरे और शरीर को ठंडा रख सकते हैं. इन तरीकों में आपको पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा.
1. गीले चादर का करें यूज
अगर आपके घर में AC नहीं है और आप गर्मी के कारण रातभर ठीक से सो नहीं पाते हैं, तो सोने से पहले पतली कॉटन चादर को हल्का गीला कर लें. गीले चादर पर पंखे की हवा से शरीर को लंबे समय तक ठंडक महसूस होगी.आप रातभर सुकून से सो सकेंगे और सुबह फ्रेश फील होगा.
2.आइस पैक का करे इस्तेमाल
बिना AC के सोने के लिए आइस पैक का इस्तेमाल करें, रात में कुछ देर के कलाई, गर्दन और टखनों पर ठंडी पानी की बोतल या आइस पैक रखें, इससे शरीर का तापमान जल्दी कम होता है और गर्मी से राहत मिलेगी है.
3.कमरें में धूप ना आने दें
बेडरूम की खिड़की और दरवाजों को पर्दे से ढ़क कर रखें, क्योंकि सुबह से शाम तक पर्दे और खिड़कियां बंद रखने से कमरें में धूप नहीं आएगी, जिससे रात में ज्यादा ठंडा महसूस होगी.
ये भी पढ़ें: जल्द ही मिलेगी खुशखबरी! घर में चींटी देख ना हों परेशान
4.रात में हल्के कपड़े पहने
वैसे तो गर्मियों में हल्के रंग के ही कपड़े पहनने चाहिए. रात में बेहतर नींद के हल्के के रंग के और लूज कपड़े पहने. ऐसे कपड़ों में गर्मी कम लगती है, जिससे बेहतर नींद आती है. इसी के साथ हल्के रंग की कॉटन की बेडशीट का यूज करे.
5.गुनगुने पानी से नहाएं
रात में सोने से पहले ठंडे पानी के बजाय हल्के गुनगुने पानी से नहाएं. आप सोच रहे होंगे गर्मी में गर्म पानी से नहाएं, बता दें गुनगुने पानी से नहाने से शरीर को प्राकृतिक तरीके से ठंडक मिलती है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…