लाइफस्टाइल

Chocolate Side Effects: आप जानते हैं किस चॉकलेट को खाना है शरीर के लिए खतरनाक? यहां जानें एक्सपर्ट की राय

Chocolate Side Effects: चॉकलेट खाना लगभग सभी को पसंद आता है खासकर बच्चों को. ये एक ऐसी चीज है जो बाजारों में आसानी से मिल जाती है और अक्सर लोग इसे एक-दूसरे को गिफ्ट के तौर पर भी देते हैं. जहां डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, वहीं पाम ऑयल वाली चॉकलेट शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है. जी हां, इसके ज्यादा सेवन से पेट दर्द, दिल से जुड़ी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट की राय (Chocolate Side Effects)

डॉक्टरों के मुताबिक, आजकल ज्यादातर चॉकलेट में पाम ऑयल होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. पाम ऑयल से बनी चॉकलेट का सेवन करने से हार्ट और लिवर के लिए खतरा बढ़ सकता है. पाम ऑयल में मौजूद तत्वों के कारण कई लोग बीमारियों का सामना करते हैं. डॉक्टर के अनुसार, अगर आप चॉकलेट का सेवन करना चाहते हैं तो पाम ऑयल वाली चॉकलेट से बचें और इसकी जगह पर डार्क चॉकलेट का चुनाव करें, क्योंकि ये ज्यादा सुरक्षित होती है और सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: भारत के लोगों को पोषण संकट से निपटने के लिए संतुलित आहार अपनाने की जरूरत : एक्‍सपर्ट

हार्ट के लिए नुकसानदायक

चॉकलेट में मौजूद फैट का स्तर बढ़ने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है. जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा हो जाता है, तो इससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. विशेष रूप से पाम ऑयल वाली चॉकलेट इस समस्या को और बढ़ा सकती है. इसलिए चॉकलेट का सेवन कम मात्रा में करना और हेल्दी विकल्प चुनना महत्वपूर्ण है.

किडनी पर पड़ता है असर (Chocolate Side Effects)

पाम ऑयल वाली चॉकलेट में कैडमियम और अन्य टॉक्सिक मेटल्स की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी को प्रभावित कर सकते हैं. ये तत्व शरीर में बैक्टीरिया को भी बढ़ावा दे सकते हैं और किडनी की कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कुछ मामलों में चॉकलेट में मौजूद जहरीले धातु किडनी की खराबी का कारण बन सकते हैं.

घबराहट और बेचैनी का कारण

चॉकलेट में पाया जाने वाला कैफीन नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है, जिससे मूड बेहतर रहता है. हालांकि, ज्यादा कैफीन युक्त चॉकलेट का सेवन चिंता, डिप्रेशन, बेचैनी और नींद न आने जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए, चॉकलेट का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए ताकि इसके नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सके.

Uma Sharma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

23 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

25 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

42 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

54 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago