लाइफस्टाइल

Eye Health: आंखों की रोशनी तेज करने के लिए इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

Foods For Eye Health: वक्त के साथ-साथ आंखें भी कमजोर होने लगती हैं. कभी बहुत ज्यादा टीवी या लैपटोप के इस्तेमाल से तो कभी मोबाइल में हर वक्त लगे रहने और किताबें पढ़ते रहने से भी आंखों पर जोर पड़ता है और आंखों की रोशनी कम (Weak Eyesight) होने लगती है. शरीर में बहुत से पोषक तत्वों की कमी भी आंखों की रोशनी कमजोर होने का कारण बनती है. ऐसे में आंखों में चश्मा लगाना पड़ता है और चश्मे का नंबर भी साल-दर-साल बढ़ता रहता है. प्राकृतिक रूप से आंखों की रोशनी तेज करने के लिए खानपान में बदलाव करने की सलाह दी जाती है. इतना ही नहीं आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को भी शामिल कर आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं, आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए क्या खाना चाहिए.

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फूड्स

पालक में विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन बी, खनिज, जिंक और आयरन पाया जाता है. इसके सेवन से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं.  पालक का सेवन करते रहने पर यह आंखों को हुए डैमेज को कम करने और आंखों की रोशनी तेज करने में फायदेमंद साबित होता है. पालक (Spinach) का सेवन आप सब्जी और साग के अलावा सूप बनाकर भी कर सकते हैं.

दूध से बनी चीजें

दूध और  दूध से बनी चीजों को भी आंखों की सेहत (Eye Health) बेहतर करने के लिए खाया जा सकता है. इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा होती है और साथ ही जिंक और विटामिन ए भी पाया जाता है. विटामिन ए कॉर्निया को प्रोटेक्ट करता है और जिंक रात के समय देखने की शक्ति को बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें:Eye-friendly Ingredients: आंखों की रोशनी करनी है तेज, अपनाएं ये तरीके नहीं लगेगा चश्मा, तेज रहेगी नजर!

अंडे

अंडों को सुपरफूड कहा जाता है. इनमें अमीनो एसिड्स, वॉटर-सोल्यूबल और फैट-सोल्यूबल विटामिन बी पाए जाते हैं. रोजाना अंडों का सेवन किया जाए तो आंखों की सेहत बेहतर रहने में मदद मिलती है. आप अंडों को जैसे चाहे वैसे खा सकते हैं.

कीवी

कीवी विटामिन-सी से भरपूर होता है, यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है. जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. इस फल में मौजूद गुण आंखों में कोलेजन उत्पादन में बढ़ावा देते हैं, जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं.

स्वीट पोटेटो

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में स्वीट पोटेटो शामिल कर सकते हैं. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन रतौंधी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

8 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

14 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

31 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

33 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

45 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

59 minutes ago