लाइफस्टाइल

चेहरे पर छप गए है पिंपल्स के निशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, फूलों सी आएगी निखार

Skin Care: चेहरे पर मुहासे की समस्या का सामना कई लोगों को करना पड़ता है. धूल-मिट्टी, खराब लाइफस्टाइल, तनाव और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण अक्सर चेहरे पर फुंसियां हो जाती है. मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. इससे फुंसियां ठीक तो हो जाते हैं,

लेकिन दाग-धब्बे त्वचा पर रह जाते हैं. फुंसियों के निशान देखने में काफी भद्दे लगते हैं और चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं. बहुत से लोग इन फुंसियों से एक ही रात में छुटकारा पाने के लिए कोई टूथपेस्ट से पिंपल्स को हटाने की कोशिश करता है तो कोई सी सॉल्ट, केले का छिलका या फिर लहसुन को पिंपल्स पर मलते हैं, लेकिन ये तरीके आपके स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. आज हम आपको शहद समेत कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे जो पिंपल्स की दिक्कत को तेजी से दूर करते हैं.

पिंपल के निशान हटाने के घरेलू उपाय

अगर आप एक दिन में अपने पिंपल्स को हटाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आप ताजे नींबू के रस को बराबर मात्रा में पानी के साथ मिलाएं और कॉटन की मदद से मुंहासों के निशानों पर लगाएं. धोने से पहले इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. नींबू का रस एक प्राकृतिक ब्लीच के रूप में काम करता है, जो निशानों को हल्का करने में सहायता करता है.

हल्दी और शहद का पेस्ट

पिंपल्स दूर करने के लिए हल्दी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हल्दी को पिंपल्स पर लगाने के लिए एक चम्मच में थोड़ी हल्दी लें और उसमें शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे पिंपल्स पर लगाकर 20 मिनट बाद धोकर हटा लें. आप चाहे तो हल्दी और शहद को मिलाकर फेस पैक की तरह भी पूरे चेहरे पर लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:आखिर क्या होता है Vampire Facial, जिसको करवाने से तीन महिलाओं को हो गया HIV

नीम और शहद

अगर आप खूबसूरत त्वचा चाहते हैं इसके लिए नीम पिंपल्स को दूर करने में रामबाण साबित होता है. नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन से पिंपल्स को हटाने में कारगर होते हैं. नीम और हल्दी को एक साथ मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. इस पेस्ट को बनाने के लिए शहद का इस्तेमाल करें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. त्वचा निखर उठती है.

आलू का रस और शहद

अगर आप पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो आलू का रस लगाकर भी आप अपने चेहरे से मुंहासे को हटा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप आलू को काटकर उसका रस निकाल लें और इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला लें फिर इसे कॉटन की मदद से मुंहासों के निशान पर लगाएं. इसे धोने से पहले 10-15 मिनट तक रखने के बाद इसे धोकर हटा लें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

6 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

14 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

35 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

39 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

40 minutes ago