Fitness Tips
Fitness Tips: आजकल बिजी शेड्यूल के कारण जिम जाना मुश्किल हो जाता हैं. वहीं आज के समय में हर कोई फिट भी रहना चाहता है, उसके लिए जरूरी नहीं हम जिम जाएं. घर बैठे भी हम तमाम तरह की एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से खुद को फिट रख सकते है. फिट रहने के लिए आपको सिर्फ अपने खान-पान ही नहीं बल्कि अपने पूरे लाइफस्टाइल का ध्यान रखना बेहद जरुरी है. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बोठे कैसे खुद को फिट रख सकते हैं. चलिए जान लेते हैं…
अगर आप भी बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सीढ़ियां चढ़-उतर सकत हैं. दरअसल, दिन भर में जमा हुई कैलोरी को जलाने के लिए ये सबसे आसान तरीका होता है. इससके आपके पैरों को तो फायदा मिलता ही है. साथ ही ये पूरी शरीर के लिए बेहतर होता है. इसके करने से जोड़ो पर भी तनाव नहीं पड़ता है.
ये भी पढ़ें: अगर आपको भी है Anxiety की समस्या, इन चीजें को आज ही करें बंद
अक्सर देखा जाता है कि कुछ दूर जाने के लिए भी लोग बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं माना जाता. अगर आपको बहुत ज्यादा दूर नहीं जाना है तो आप पैदल चलकर जाएं. इससे आपके शरीर को लाभ होगा.
कहा जाता है कि ज्यादा बैठने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होती है. इसलिए जिन कामों को खड़े होकर किया जा सकता है, उन्हें खड़े होकर करें। ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
अगर आपको डांस करने का शौक है तो यह भी आपकी हेल्थ के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. हर दिन कुछ मिनट तक डांस करने से हमारी बॉडी पर पॉजिटिव असर देखने को मिलता है.
फिट रहने के लिए सबसे जरूरी खान-पान होता है. शरीर के लिए प्रोटीन, विटामिंस, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्वों बहुत जरुरी होते हैं. इसके लिए आप अपनी डाइट में मौसमी फल और सब्जियों को शामिल करें औ बाहर का खाना छोड़ दें और ओवरईटिंग से बचें.
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है. भारत एक्सप्रेस इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है. हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.
कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रही है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा…
दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलायंस मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अमिताभ झुनझुनवाला की अंतरिम जमानत…
Salman Khan Ganpati Viral Video: सलमान खान का गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ से अधिक के भूमि फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…
Vijay UK Visit controversy: यूके दौरे पर गए विजय का 'द शार्ड' के बाहर आयोजित…
Gold Hallmarking Fee 2026: आज गोल्ड मार्केट में सोने के भाव थोड़े गिरे हैं लेकिन…