देश

UP: अयोध्या में पुलिस ने बदमाश अनीस को एनकाउंटर में किया ढेर, ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल पर किया था जानलेवा हमला

Ayodhya Encounter: सरयू एक्सप्रेस में महिला कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमले के आरोपी बदमाश अनीस को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. एसटीएफ और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में अनीस मारा गया है.

स्पेशल डीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, ”अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरयू एक्सप्रेस में महिला कॉन्स्टेबल पर हमले की घटना का मुख्य आरोपी अनीसअयोध्या के पुराकलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई.” पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनीस के दो साथी आज़ाद और विशंभर दयाल दुबे मुठभेड़ में घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.”

बता दें कि सावन मेले के दौरान सरयू एक्सप्रेस में महिला कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला हुआ था. लहूलुहान हालत में मिली महिला कॉन्स्टेबल को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा है. ये घटना 30 अगस्त को हुई थी. महिला कॉन्स्टेबल से पूछताछ के बाद पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी थी. जबकि एसटीएफ भी हमलावरों की तलाश में जुट गई थी. पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वालों को एक लाख का इनाम देने की घोषणा भी की थी.


ये भी पढ़ें: UP News: जिस थाने में तैनात था सिपाही, वहीं दर्ज हुई उसके खिलाफ FIR, भेजा गया जेल! रिश्वत मांगने का आरोप

ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल पर किया था जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर में मारा गया अनीस महिला कॉन्स्टेबल से छेड़खानी करने लगा था और जब महिला ने बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों ने ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर महिला कॉन्स्टेबल को बुरी तरह जख्मी कर दिया था. इसके बाद अयोध्या से पहले ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर तीनों बदमाश फरार हो गए थे. उसके बाद से ही तीनों बदमाशों की पुलिस और एसटीएफ को तलाश थी.

भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

53 seconds ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

20 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

25 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

30 minutes ago

अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…

41 minutes ago