लाइफस्टाइल

सावधान! कहीं आपकी किचन में रखा ये सामान तो नहीं दे रहा कैंसर को न्योता? आज ही बाहर करें ये 5 चीजें

Healthy Lifestyle: हम अपने घर और किचन को चमकाकर रखने की पूरी कोशिश करते हैं ताकि परिवार सेहतमंद रहे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस किचन को आप ‘सेहत का मंदिर’ समझते हैं, वहीं कुछ ऐसी चीजें छिपी हो सकती हैं जो धीरे-धीरे आपके शरीर में जहर घोल रही हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो किचन में मौजूद कुछ बेहद आम सामान लंबे समय में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं.

अगर आप भी अनजाने में इन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वक्त आ गया है संभल जाने का. आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको अपनी रसोई से तुरंत हटा देना चाहिए.

बैक्टीरिया का घर है पुराना किचन स्पंज

चौंक गए न? जिससे आप बर्तन साफ करते हैं, वही सबसे गंदा हो सकता है. स्पंज के छोटे-छोटे छेदों में नमी और खाने के बारीक कण फंसे रह जाते हैं. यह जगह खतरनाक बैक्टीरिया के पनपने के लिए स्वर्ग जैसी है. जब आप उसी स्पंज से दोबारा बर्तन धोते हैं, तो ये कीटाणु बर्तनों के जरिए आपके खाने में और फिर शरीर में पहुंच जाते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को खोखला कर सकते हैं.

प्लास्टिक के बर्तन और चॉपिंग बोर्ड

किचन में प्लास्टिक के डिब्बों और चॉपिंग बोर्ड का चलन बहुत बढ़ गया है. लेकिन प्लास्टिक जब गर्म खाने के संपर्क में आता है, तो वह हानिकारक केमिकल्स छोड़ने लगता है. खासकर माइक्रोवेव में प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा खतरनाक है. ये माइक्रो-प्लास्टिक शरीर के अंदर जाकर हॉर्मोनल असंतुलन और अन्य गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं.

नॉन-स्टिक पैन की कोटिंग

नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना कम तेल में बन जाता है, ये तो ठीक है, लेकिन अगर आपके पैन की कोटिंग (Teflon) उखड़ रही है या उस पर खरोंचें आ गई हैं, तो उसे तुरंत फेंक दें. ज्यादा गर्म होने पर ये खराब कोटिंग जहरीली गैसें और केमिकल्स छोड़ती है, जो सीधे आपके लीवर और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- क्या बाल धोने के दुसरे ही दिन चिपचिपे हो जाते हैं आपके बाल? एक बार ट्राय करें ये नुस्खा बिना शैंपू के मिलेगा फ्रेश लुक

एल्युमिनियम फॉयल और बर्तन

हम में से ज्यादातर लोग गरमा-गरम रोटियां एल्युमिनियम फॉयल में लपेटते हैं. जानकारों का कहना है कि ज्यादा गरम, खट्टा या नमकीन खाना जब एल्युमिनियम के संपर्क में आता है, तो धातु के कण खाने में मिल जाते हैं. शरीर में एल्युमिनियम की अधिक मात्रा हड्डियों और दिमाग से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है.

पैकेज्ड ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड

सिर्फ बर्तन ही नहीं, किचन की अलमारी में रखे पैकेट बंद चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स और सोडा वाली ड्रिंक्स भी सेहत की दुश्मन हैं. इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और बहुत ज्यादा शुगर न सिर्फ मोटापा और डायबिटीज बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर में कैंसर सेल्स को पनपने में भी मदद कर सकते हैं.

क्या करें?

कोशिश करें कि किचन में प्लास्टिक की जगह कांच या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें. स्पंज को हर हफ्ते बदलें या उसे अच्छी तरह कीटाणुरहित करें. याद रखें, छोटी-छोटी सावधानियां ही आपके परिवार को बड़ी बीमारियों से बचा सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

48 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

1 hour ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

1 hour ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

2 hours ago