लाइफस्टाइल

ब्रांडेड कपड़े समझकर कहीं नकली कपड़े तो नहीं ले आए घर, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Branded vs Local Clothes: फैशन के इस बदलते दौर में आज हर कोई ब्रांडेड कपड़े ही खरीदना चाहता है. युवाओं में तो ब्रांडेड कपड़े को खरीदने की होड लगी रहती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जिन्हें हम ब्रांडेड समझकर खरीदते हैं वह असल में उसकी कॉपी होता है. ब्रांड के नाम पर कई लोग ठग जाते हैं.

ब्रांडेड कपड़े पहनने के शौकीन लोग कई बार बजट को न देखते हुए महंगी से महंगी चीजें भी खरीद लेते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ एसी टिप्स देंगे जिन्हें शॉपिंग करते हुए ध्यान देंगे तो धोखा खाने की संभावान कम होगी. आइए जानते हैं ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करने के टिप्स.

स्टिचिंग

आजकल फैशन की दुनिया में ब्रांडेड कपड़ों का क्रेज है. खासकर युथ में ब्रांडेड जूते और कपड़े खरीदने की होड़ भी लगी रहती है. लेकिन कई बार लोग ब्रांडेड समझकर नकली कपड़े खरीद लेते हैं जो बाद में पता चलता है कि हमें धोखा दिया गया है. ऐसे में अगर आप ब्रांडेड कपड़े खरीदने जा रहे हैं तो आप उसकी स्टिचिंग पर ध्यान देकर पहचान कर सकते हैं. ब्रांडेड कपड़ो की स्टिचिंग सीधी, नीट और एक जैसी होनी चाहिए. स्टिचिंग में इस्तेमाल किया गया धागा भी एक जैसा होना चाहिए.

जिप

अगर आप ब्रांडेड कपड़े खरीदने जा रहे हैं तो कपड़ों की जिप पर ध्यान देकर पहचान सकते हैं. ब्रांडेड कपड़ों की जिप बहुत स्मूथ और अच्छी क्वालिटी की होती है. नकली कपड़ों की जिप से पहचान करना बहुत ही आसान है. इसे तेजी से खोले और बंद करें ऐसा करने से आपको अंदाजा हो जाएगा कि ये असली है या नकली. एक और बात का ध्यान रखें ज्यादातर ब्रांड कपड़ों की जिप पर ब्रांड का नाम लिखा होता है.

ये भी पढ़ें:ईद के मौके पर अपनों की सेहत का रखें ख्याल, गिफ्ट करें ये 5 फिटनेस टूल्स, रहेंगे फिट और हेल्दी

बटन

कई लोग ब्रांडेड कपडे़ समझकर नकली कपड़े खरीद लेते हैं. लेकिन जब उन्हें बाद में पता चलता है कि हमें धोखा मिला है तो उनके मेहनत की कमाई बर्बाद हो जाती है. ऐसे में अगर आप ब्रांडेड कपड़े खरीदते समय धोखा नहीं खाना चाहते हैं तो आप ब्रांडेड कपड़े खरीदते समय बटन पर जरूर ध्यान दें. अक्सर असली ब्रांडेड कपड़ों के बटन पर उस ब्रांड का नाम लिखा होता है. यदि बटन सिंपल दिखें और उनपर ब्रांड का नाम न हो तो यह नकली हो सकता है. इसलिए खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें.

लोगो

कई बार लोगो देखकर ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप अपने मोबाइल पर उस ब्रांड का लोगो खोल उसे प्रोडक्ट के लोगो से मिला सकते हैं. लोगो का फॉन्ट स्टाइस से पहचान कर सकते हैं कि यह नकली तो नहीं है न.

टैग

ब्रांडेड कपड़ों के टैग में हमेशा पूरी जानकारी दी होती है जैसे कि फैब्रिक टाइप, धोने का और प्रेस करने का तरीका, बनने की जगह जैसी और भी कई चीजें. वहीं लोकल कपड़ों में आपको इतनी जानकारी नहीं मिलती है. टैग बहुत ही सिंपल और खाली लगे तो समझ जाएं कि ये कपड़ा ब्रांडेड नहीं बल्कि नकली है.

Akansha

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

15 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

28 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

54 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago