लाइफस्टाइल

घर पर दस मिनट में बनाएं मैगी मसाला, याद कर लें आसान रेसिपी; भूल जाएंगे बाजार का स्वाद

Homemade Maggi Masala Recipe: मैगी मसाला सिर्फ मैगी का ही स्वाद नहीं बढ़ाता है बल्कि सब्जी और अन्य रेसिपी का भी स्वाद बढ़ाता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को मैगी मसाले का स्वाद लग चुका है. बाजार का मैगी मसाला रोजाना खाना सेहद के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. एकदम से ना ही लेकिन लंबे समय तक बाजार का मसाला यूज करने के बाद आपको खुद समझ आने लगेगा कि मैगी मसाला स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है. आपकी सेहत को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको इस आर्टिकल में मैगी मसाला की रेसिपी बताएंगे. मात्र 10 मिनट और थोड़ी से मेहनत में आप घर पर ही मैगी मसाला बना सकते हैं.

इन चीजों से घर पर बनाए मैगी मसाला

घर पर ये मसाला बनाना बहुत आसान है और इसे आप मिनटो में ही तैयार कर सकते हैं. मसाला तैयार करने के लिए सबसे पहले धनिया, जीरा, सौंफ, लौंग, दालचीनी, अमचूर, कॉर्नफ्लोर, नमक और चीनी भी लें. इसके अलावा प्याज-लहसुन का पाउडर, सबसे पहले सारे साबुत मसाले जैसे धनिया, जीरा, सौंफ, लौंग, और दालचीनी को सूखा भून लें इन्हें ठंडा करके मिक्सी में पीस लें. इसके बाद इसमें प्याज-लहसुन का पाउडर, अमचूर, कॉर्नफ्लोर, नमक और चीनी मिलाकर बारीक पाउडर बना लें. सारे मसाले अच्छी तरह से पीस लें बस तैयार है आपका मैगी मसाला.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी खाते हैं गर्मियों में बूंदी का रायता? आज ही कर दें बंद वरना शरीर को होगा बड़ा नुकसान

घर का बना मैगी मसाला आपकी सेहत भी रखेगा दुरुस्त

इस पाउडर को आप एक कांच के एयरटाइट कंटेनर में डालकर स्टोर कर लीजिए. इस तरीके से आप इसे कई महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं, बस जब भी खाना बनाएं तो सब्जी में एक चम्मच डाल दें. सब्जी के अलावा आप इसे मैगी, पास्ता, फ्राइड राइस जिसमें मन हो डालकर खा सकते है. इस तरह से आप बाहर का मैगी मसाला से होने वाले साइड इफेक्ट से बच जाएंगे. घर पर बना मसाला आपकी सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है, यह आपको डाइजेशन भी सही रखेगा.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

2 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

3 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

21 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

37 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

40 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

56 minutes ago