लाइफस्टाइल

‘रात को बिस्तर पर आते ही क्यों दौड़ने लगते हैं विचार? नींद और मन की शांति लौटाएगा यह तरीका’

Stress Relief Methods: भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी पुरानी गलती को याद करके पछताना या भविष्य की चिंता में घंटों एक ही बात सोचते रहना आम बात हो गई है. लेकिन जब यही विचार आपकी नींद, काम और मानसिक शांति को प्रभावित करने लगें, तो इसे रिपीटेटिव थिंकिंग (Repetitive Thinking) कहा जाता है.

बार-बार एक ही विचार में उलझने की आदत को माइंडफुलनेस, रेगुलर एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और ‘चिंता का समय’ तय करके दूर किया जा सकता है. विचारों को कागज पर लिखना और वर्तमान गतिविधियों में मन लगाना इस मानसिक चक्रव्यूह को तोड़ने में बेहद मददगार साबित होता है.

क्या होती है रिपीटेटिव थिंकिंग?

किसी घटना, समस्या या गलती पर बिना किसी नतीजे पर पहुंचे बार-बार सोचते रहना ही रिपीटेटिव थिंकिंग है. इसका एक रूप ‘रूमिनेशन’ है, जिसमें व्यक्ति पुरानी बातों या नकारात्मक भावनाओं के जाल में फंसा रहता है. हालांकि यह हर बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन लंबे समय तक ऐसा रहने पर चिंता (Anxiety) और अवसाद का खतरा बढ़ सकता है.

यह भी पढे़ं-सिर्फ वजन ही नहीं, फिजिकल एक्टिविटी से शरीर के इस अंग को भी मिला बड़ा फायदा

वर्तमान में ध्यान लगाएं और विचार लिखें

इस चक्र को तोड़ने के लिए सबसे पहले अपना ध्यान वर्तमान पर लाएं. पेंटिंग, डांसिंग या चेस जैसे खेल दिमाग को रिसेट करने में मदद करते हैं. हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, परेशान करने वाले विचारों को कागज पर लिखकर सुरक्षित रख देने से मन को शांति मिलती है. आप चाहें तो दिन में 15 मिनट का ‘Worry Time’ तय कर सकते हैं, ताकि बाकी दिन आपका दिमाग शांत रहे.

व्यायाम और बेहतर स्लीप साइकिल

नियमित एक्सरसाइज करने से मस्तिष्क तक ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जिससे एंग्जायटी कम होती है. इसके साथ ही पर्याप्त नींद लेने से सोचने की क्षमता बेहतर होती है और मानसिक आराम मिलता है. गहरी सांस लेने और माइंडफुलनेस का अभ्यास करने से भी नर्वस सिस्टम शांत होता है. अगर यह समस्या आपकी दैनिक जिंदगी को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रही है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना सबसे सही कदम है.

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago