Side Effect Of Sugar
Side Effect Of Sugar: कुछ भोजन और ड्रिंक सेहत के लिए काफी हानिकारक हैं, लेकिन वे अभी भी हमारे रोजाना के जीवन का हिस्सा हैं. हम इसकी खामियों को जानते हैं, लेकिन चाहकर भी हम इसे नजरअंदाज नहीं कर पाते. हम बात कर रहे हैं शुगर की जो हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है. कई रिसर्च में डॉक्टर भी कहते हैं कि चीनी हमारे शरीर के लिए अच्छी नहीं है. वहीं कुछ लोगों को मिठाइयां इतनी अधिक पसंद होती हैं कि उन्हें मिठाई खाने की क्रेविंग होती है और यहां तक कि उन्हें सिरदर्द भी हो जाता है. रोजाना हम किसी न किसी तरीके से चीनी का सेवन करते ही हैं. इसका हद से ज्यादा सेवन कई हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन सकता है. आइए हम आपको बताते हैं ज्यादा चीनी खाने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ सकता है…
दुनिया भर में मोटापा की वजह से काफी लोग परेशान हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इसकी मुख्य वजह चीनी है. अकसर मोटापा और लगातार वजन बढ़ाने में चीनी या मीठे ड्रिंक का बड़ा योगदान होता है. जूस, सोडा और मीठी चाय साधारण चीन से भरे होते हैं, जो हमारे सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हैं.
चीनी सूजन को बढ़ावा देता है जिससे चेहरे पर लालिमा और जलन होने लगती है. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए फलों, सब्जियों और ओमेगा-3 से भरपूर आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करें.
अत्यधिक मात्रा में चीनी खाने से कैंसर के शिकार हो सकता हैं और इसका खतरा बढ़ सकता है. शूगर से भरे फूड्स और ड्रिंक्स सबसे पहले मोटापे को विकसित करता है, जिससे धीरे-धीरे कैंसर का खतरा बढ़ने लगता है.
यह भी पढ़ें : ये धूल गरीब तबके को बना रही है अपना शिकार…ले रही है जान!
शुगर और पैश्चराइज्ड फूड आइटम्स से भरे डाइट मूड और भावनाओं में नाकारात्मक बदलाव कर सकते हैं. हालांकि शुगर के हेल्दी डाइट मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है, लेकिन डिप्रेशन होने की संभावना बढ़ सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…