आस्था

Raksha Bandhan 2024: भाई के लिए भूलकर भी ना खरीदें ये राखियां, रक्षा बंधन के लिए माने गए हैं बेहद अशुभ

Raksha Bandhan 2024 Inauspicious Rakhi: सावन मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है. इस साल सावन पूर्णिमा सोमवार, 19 अगस्त को है. ऐसे में इस दिन रक्षा बंधन का का त्योहार मनाया जाएगा. रक्षा बंधन के लिए राखियों की खरीदारी शुरू हो गई है. बाजार में कई प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं. रक्षा बंधन के दिन बहनों को ऐसी राखी नहीं बांधनी चाहिए जिसे शास्त्रों में अशुभ माना गया है. आइए जानते हैं कि रक्षा बंधन के लिए राखी खरीदते वक्त किन बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है.

काले रंग की राखी

फैशन के दौर में बाजार में कई रंगों की राखियां उपलब्ध हैं. ऐसे में बहनें अपने भाई के लिए ऐसी राखी ना खरीदें जो उनके लिए अशुभ साबित हो. रक्षा बंधन के लिए अपने भाई के लिए भूलकर भी काले रंग की राखी ना खरीदें. काला रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. राखी खरीदते वक्त इस बात का भी विशेष ख्याल रखें कि उसकी डोर काले रंग की ना हो.

अशुभ चिह्न वाली राखी

भाई के लिए कार्टून वाली राखी ना खरीदें. कई बार राखी को आकर्षक बनाने के लिए उस पर क्रॉस या आधा चक्र जैसे अशुभ डिजाइन बना दिए जाते हैं. अशुभ चिह्नों वाली राखियां जीवन पर बुरा असर डाल सकते हैं. ऐसे में राखी खरीदते वक्त राखियों पर बने चिह्न का खास ख्याल रखें.

तस्वीर वाली राखी

मान्यतानुसार, भाई की कलाई पर देवी-देवताओं की तस्वीर वाली राखी को बांधना अच्छा नहीं माना गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार राखी खुलकर या टूटकर गिर जाती है. जाने-अनजाने में उस पर गंदे हाथ-पांव लग जाते हैं, जिससे भगवान का अपमान होता है. ऐसे में रक्षा बंधन के लिए ऐसी राखी खरीदने से बचें.

खंडित राखी

खंडित राखी किसी भी स्थिति में शुभ नहीं मानी जाती है. ऐसे में राखी खरीदते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें.

रक्षा बंधन 2024 शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से शुरू होगा. जबकि इस शुभ मुहूर्त का समापन रात 8 बजकर 20 मिनट पर होगा. इस बीच प्रदोष काल शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 9 बजकर 10 मिनट तक है. ऐस में यह समय भी राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा.

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बहनें सुबह-सुबह नहीं बांध सकेंगी राखी, ये 2 वजह हैं खास

Dipesh Thakur

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

6 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

19 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

25 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

38 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

45 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

55 minutes ago