BPSC 71st CCE Prelims 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा आज यानी 13 सितंबर को शुरू हो गई है. इस बार आयोग ने पूरे राज्य के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. दो घंटे की यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी. आयोग ने परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचने और गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील की है.
बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए राज्य की विभिन्न सेवाओं में कुल 1298 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी. अभ्यर्थियों को 11 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी, उसके बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले परीक्षा केंद्र का पता और दूरी की जानकारी जरूर ले लें ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो.
बीपीएससी ने परीक्षार्थियों को चेतावनी दी है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन, वाई-फाई डिवाइस, पेजर और कैलकुलेटर जैसी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. उम्मीदवारों को सादा और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. किसी तरह के आभूषण, टोपी या धूप का चश्मा पहनने से भी बचें, क्योंकि प्रवेश से पहले कड़ी सुरक्षा जांच की जाएगी.
आयोग ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा खत्म होने से पहले किसी को भी परीक्षा हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीदवार केवल दोपहर 2 बजे के बाद ही बाहर निकल पाएंगे.
अगर कोई परीक्षार्थी निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसकी परीक्षा तुरंत रद्द कर दी जाएगी. इतना ही नहीं, उस पर भविष्य की बीपीएससी परीक्षाओं में शामिल होने पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…