लाइफस्टाइल

आप भी चाहते हैं दमकती त्वचा तो चेहरे पर लगाए चावल का आटा, आयुर्वेद और विज्ञान भी मानते हैं इसके फायदे

Rice Flour Face Pack: त्वचा की देखभाल के लिए कुछ लोग बाजार में मिलने वाले महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, तो कुछ आज भी घरेलू नुस्खों को ही बेहतर मानते हैं. हमारी दादी-नानी के जमाने से लेकर आज तक, रसोई में मौजूद कई चीजें सौंदर्य बढ़ाने में काम आती रही हैं. इन्हीं में से एक है ‘चावल का आटा’.

आयुर्वेद और विज्ञान भी मानते हैं चावल के फायदे

आयुर्वेद में चावल को त्वचा के पोषण के लिए प्रभावशाली माना गया है. वहीं, आधुनिक विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है. अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, चावल में मौजूद तत्व जैसे एलांटोइन, फेरुलिक एसिड, विटामिन बी, और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं.

चावल के आटे में मौजूद स्टार्च त्वचा को दें ठंडक

चावल के आटे से बने फेस पैक, स्क्रब और क्लींजर स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं, यानी मृत त्वचा की परत को हटाकर नए सेल्स को सांस लेने का मौका देते हैं. यह प्रक्रिया त्वचा को निखारती है और प्राकृतिक चमक लौटाती है. चावल के आटे में मौजूद स्टार्च त्वचा को ठंडक देने का काम करता है, जिससे लालपन, जलन या सूजन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.

त्वचा की मरम्मत करने का काम करते हैं चावल

वहीं, चावल के आटे में पाए जाने वाले मिनरल्स और विटामिन्स त्वचा की मरम्मत करने का काम करते हैं. हालांकि, हर अच्छी चीज के साथ कुछ सावधानियां भी जरूरी होती हैं. चावल का आटा भले ही एक नेचुरल इंग्रेडिएंट हो, लेकिन अगर इसे गलत तरीके से या अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाए, तो यह फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: अगर आप भी बालों के टूटने या झड़ने से हैं परेशान, तो घर पर आजमाएं ये देसी नुस्खा, तुरंत रुकेगा हेयर फॉल

त्वचा ड्राई है तो न लगाए चावल

अगर आपकी त्वचा ड्राई है और आप बार-बार चावल का आटा लगाते हैं, तो इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है. इसका कारण यह है कि चावल का आटा एक नैचुरल एक्सफोलिएटर होने के कारण स्किन की ऊपरी परत को हटा देता है, जिससे त्वचा रूखी होती है और खिंचाव महसूस हो सकता है.

चावल लगाने से पहले लगाए पैच टेस्ट

कुछ लोगों की त्वचा सेंसेटिव होती है और उन पर चावल के आटे का सीधा इस्तेमाल जलन, खुजली या रैश की वजह बन सकता है. ऐसे मामलों में पहले पैच टेस्ट करना जरूरी होता है, ताकि किसी भी एलर्जिक रिएक्शन से बचा जा सके.

चेहरे को अच्छी तरह से धोएं

इसके अलावा, अगर चावल के आटे का प्रयोग करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह साफ नहीं किया गया, तो यह स्किन के पोर्स को बंद कर सकता है. इससे एक्ने, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago