उत्तर प्रदेश

UP News: यमुना के उफान में बहा जुनैद, दोस्ती की शर्त बनी काल

UP News: इन दिनों यमुना नदी उफान पर है और प्रशासन ने कई बार चेतावनी जारी कर लोगों को नदी से दूर रहने को कहा है. लेकिन इसके बावजूद कुछ युवा जान की परवाह किए बिना नदी में उतरने की हिम्मत कर रहे हैं. ऐसी ही एक घटना बागपत में देखने को मिली जहाँ 19 वर्षीय युवक जुनैद की जान एक मामूली सी शर्त के चलते चली गई.

घटना के बाद युवक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुनैद अपने कुछ दोस्तों के साथ यमुना किनारे घूमने गया था. इसी दौरान किसी ने मजाक में कहा कि ‘जो भी यमुना पार करेगा उसे 500 रुपये इनाम मिलेगा.’ इस पर जुनैद ने बिना कुछ सोचे-समझे नदी में छलांग लगा दी. तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने की वजह से वो कुछ ही पलों में डूबने लगा. दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हैरानी की बात यह रही कि जिसने शर्त लगाई थी, वह खुद मौके से भाग निकला और मदद करने की बजाय अपने आप को बचाने में लग गया. स्थानीय लोग और गोताखोर जब तक पहुंचे, तब तक जुनैद लापता हो चुका था.

युवाओं में साहस या लापरवाही ?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई. घंटों की मशक्कत के बाद भी जुनैद का कोई सुराग नहीं मिल पाया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से शव की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं. यह घटना केवल एक युवक की असमय मौत की कहानी नहीं है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे कुछ पल की मस्ती और लापरवाही एक परिवार को हमेशा के लिए ग़म में डुबा सकती है. प्रशासन ने एक बार फिर से लोगों से अपील की है कि वे यमुना नदी के पास न जाएं और इस तरह की मूर्खता से बचें.

ये भी पढ़े: दादा भाई नौरोजी की 200वीं जयंती पर विशेष

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अगले 24 घंटे 8 राज्यों में उत्पात मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड और कोहरे का भी अलर्ट

IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, बिजली गिरने और…

33 minutes ago

शिव योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग…! जानें 25 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 25 नवंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम…

60 minutes ago

शिव योग से ग्रहों की चाल में नया बदलाव, मेष से मीन तक जानिए किन राशियों की चमक उठेगी किस्मत?

आज बुधवार 25 नवंबर 2026 को Aaj Ka Rashifal के मुताबिक, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण…

1 hour ago

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

10 hours ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

10 hours ago