Travel With Friends: इन दिनों ज्यादातर लोग घूमने जाने का प्लान बनाते हैं. कुछ लोग इस महीने में पहाड़ों वाली जगहों पर छुट्टियां मनाने का सोचते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बीच पर जाना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी बीच वेकेशन पर जाना चाहते हैं तो आपको इन डेस्टिनेशन्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए. आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे बीच के बारे में जो भारत में है, जहां जाकर आप वेकेशन ट्रिप को इंजॉय कर सकते हैं.
मरीना बीच चेन्नई का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है, जो देश भर से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आकर्षित करता है. 13 किलोमीटर लंबा मरीना बीच देश का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक शहरी बीच है. यह बीच भारत का सबसे बीजी समुद्र तट भी है. यदि आप अपने परिवार, बच्चों या दोस्तों के साथ घूमने के लिए किसी अच्छी जगह की प्लानिंग में हैं, तो आपको मरीना बीच चेन्नई जरूर जाना चाहिए.
पुरी भगवान जगन्नाथ मंदिर के लिए काफी प्रसिद्ध है और यहां एक काफी लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है. बहुत से लोग पुरी बीच देखने आते हैं, जो सूर्य मंदिर से 35 किमी और राजधानी भुवनेश्वर से 65 किमी दूर है. यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य लोगों का मनमोह लेता है.
जब भी हम दोस्तों के साथ किसी अच्छे और बेहतरीन जगह घूमने की बात करते हैं, तो उस लिस्ट में गोवा का नाम जरूर शामिल होता है. गोवा के शानदार दृश्य को देखने और खूबसूरत रातों का आनंद लेने के लिए हर दिन हजारों स्थानीय और विदेशी पर्यटक आते हैं. गोवा में आप समुद्र की लहरों वाले तटों पर दोस्तों के साथ शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं. गोवा में आप पालोलेम बीच, बागा बीच, दूधसागर वॉटरफॉल और अगुआडा किला जैसी बेहद खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं. आप क्लब में पार्टी का आनंद भी ले सकते हैं.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…