देश

स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल होंगी राम और कृष्ण की उपलब्धियां, MP सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य की उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में राम और कृष्ण के पाठ पढ़ाए जाएंगे.

तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित होंगे स्थान

राज्य की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने योग दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, रामपथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन दो परियोजनाओं को राज्य सरकार ने अपने हाथ मे लिया है. भगवान राम और कृष्ण राज्य में जिन-जिन स्थानों पर गए हैं, उन स्थानों को राज्य सरकार ने तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है.

राम और कृष्ण की उपलब्धियां पढ़ेंगे छात्र

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आगामी योजना का जिक्र करते हुए कहा, भगवान राम और कृष्ण की उपलब्धियों को उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में भी शामिल करने वाले हैं. भाजपा की घोषणा पत्र में भी जो बातें कही गई हैं उन पर सरकार गठन के बाद से फैसला लेना शुरू कर दिया है.

मालूम हो कि राज्य में राम पथ गमन योजना पर सरकार लंबे अरसे से काम कर रही है. यह वे स्थल हैं जहां से भगवान राम वनवास काल में गुजरे थे. इन स्थलों को विशेष तौर पर विकसित कर तीर्थ स्थल बनाने की सरकार की योजना है. सरकार ने इसके लिए कुछ जिलों का चयन भी कर लिया है.

यह भी पढ़ें- “पीएम मोदी के विजन और प्रयास से पूरी दुनिया हमारी संस्कृति और परंपरा को गौरवान्वित कर रही”, योग दिवस के मौके पर बोले सीएम योगी

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने योगाभ्यास किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

5 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

11 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

23 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

24 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

49 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

59 minutes ago