सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Banana for Weight Gain: अगर आप बहुत ही दुबले-पतले हैं और तमाम प्रयास करने के बाद भी अपना वजन नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो केले को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. ये तो सभी जानते हैं कि वजन बढ़ाना और घटाना दोनों ही हर किसी के लिए बड़ा मुश्किल काम होता है लेकिन इसमें आहार का सही इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होता है. तो वहीं केले को आमतौर पर वजन बढ़ाने वाले फूड के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें कैलीरी की मात्रा अच्छी होती है. हालांकि एक्सपर्ट इसके सेवन के सही तरीका बताते हुए कहते हैं कि अगर इस तरह से केले का सेवन किया जाए तो आपका वेट बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें-Slapped Cheek Virus: जानें क्या है स्लैप्ड चीक्स वायरस? पढ़ें इसके लक्षण
केला और मूंग दाल का सूप बनाकर खा सकते हैं. इसको प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत माना गया है.
केले को दूध, योगर्ट, या बादाम के दूध के साथ ब्लेंड करके एक अच्छा शेक तैयार करें. इसमें आप शहद, ओट्स, या नट्स भी मिला सकते हैं.
केले को मट्ठा के साथ मिलाकर एक पौष्टिक ड्रिंक बना सकते हैं.
केले को मैश करके पैनकेक या वफ़ल में शामिल करें. यह स्वादिष्ट और पौष्टिक हो सकता है.
केले को नट्स और बीजों के साथ मिला कर खा सकते हैं. यह एक प्रोटीन और फैट से भरपूर स्नैक है.
केले की चटनी बना सकते हैं, जिसे आप पराठे, डोसा या चपाती के साथ खा सकते हैं.
बता दें कि ये खबर मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिखी गई है. ऐसे में अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो इन उपायों को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से एक बार परामर्श अवश्य लें. यहां ये भी बता दें कि अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, स्वस्थ वसा, और कार्बोहाइड्रेट्स शामिल करने के साथ ही प्रतिदिन व्यायाम भी करें.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…