लाइफस्टाइल

पीरियड के दर्द से अगर परेशान हैं तो खाएं ये घरेलू चीज…मिलेगा फायदा

महिलाओं के लिए पीरियड के दिन किसी मुसीबत से कम नहीं होते. पेड़ू से लेकर पैर और कमर में भी असहनीय पीड़ा होती है. ऐसे में कई महिलाएं इस दर्द को सहन कर ले जाती हैं लेकिन तमाम ऐसी महिलाएं भी होती हैं जो इस दर्द को सहन नहीं कर सकती हैं ऐसे में वे पेनकिलर्स का सेवन करती हैं. हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि पेनकिलर्स के अलावा घर की रसोई में ही तमाम चीजे होती हैं जो इस दर्द से महिलाओं को राहत दिला सकती है. ऐसे उपायों को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट कई तरह की सलाह देती हैं.

बता दें कि वैसे तो महिलाएं व लड़कियां पीरियड (मासिक धर्म) के बारे में खुलकर बात करने से झिझकती हैं लेकिन इस झिझक को काफी हद तक फिल्म पैडमैन ने तोड़ा है. यह फिल्म काफी चर्चित रही. रियल स्टोरी को रील पर तकरीबन हर उम्र के, हर वर्ग के लोगों ने देखा. अच्छी बात ये रही कि अब पीरियड छुपाए जाने वाला या डिस्कस न किया जाने वाला सब्जेक्ट नहीं रहा. बल्कि अब कई बड़े मंचों पर भी इसको लेकर बात होने लगी है. मासिक धर्म पर चर्चा खुलकर हो रही है. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि ये जरूरी है. हर माह कई बच्चियां और महिलाएं इस दर्द से गुजरती है.

बता दें कि पीरियड्स तकरीबन 28 दिन के साइकिल में होते हैं और इस दौरान होने वाले दर्द से निजात मिल सकती है. पीरियड सर्कल में आपके यूटेरस के अंदर से रक्त और ऊतक (टिशू) वजाइना से बाहर निकल जाते हैं. हर माह होने वाली इस प्रक्रिया में ज्यातदातर महिलाओं को गंभीर से लेकर नॉर्मल दर्द का सामना करना पड़ता है. ऐसे में महिलाओं को अलग-अलग तरह की परेशानी आती है. कई को इसमें कमजोरी का अहसास होता है.

ये भी पढ़ें-जानें क्या है Digital Signature? इसकी वजह से इतने सौ करोड़ रुपये उड़ा ले गए हैकर्स

दर्द से निजात के लिए खाएं ये चीज

मूड स्विंग होना ऐसे में आम बात है. पीठ के निचले हिस्से और जांघों में दर्द, के अलावा मितली और उल्टी, पसीना आना, चक्कर आना, सूजन और सिर दर्द जैसी समस्या होती है. यहां अब यह प्रश्न उठता है कि ऐसा क्या खाना चहिए जिससे दर्द से तो निजात मिले ही साथ ही कमजोरी भी ठीक हो. न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि पीरियड के समय दर्द से निजात पाने के लिए दवा खाने के बजाए रसोईघर में मौजूद देसी घी खा सकते हैं. यह बहुत ही फायदेमंद होता है. इसी के साथ ही दही के अलावा इसमें साबूदाना की खिचड़ी भी बेहद आराम देती है.

साबूदाना की कांजी भी काफी फायदेमंद होती है. कांजी बनाने के लिए आपको साबूदाना 2 से 3 घंटों के लिए भिगोकर रखना है, फिर उसे उबालकर उसमें जीरा, नमक, नीबू डालकर लेने से भी पीरियड के दर्द में आराम मिलता है. इसके अलावा घी शंकर और जीरे के पाउडर को मिलाकर लेने से भी आराम मिलता है. कुल मिलाकर एक्सपर्ट हेल्दी फूड का ही सेवन करने की सलाह देती हैं.

बचें फास्ट फूड से

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक पीरियड से पहले संतुलित आहार लेने की कोशिश करें. फास्ट फूड से परहेज करें तो अच्छा हो. जहां तक संभव हो सके हाई प्रोटीन डाइट पर ही रहें. शिल्पा मित्तल ने ऐसे में कमजोरी न आए इसके लिए सत्तू पराठा, पनीर, दालें, फलियां, दूध, दही खाने की सलाह दी है. अगर नॉनवेज खा रहे हैं उसमें उन्होंने अंडे, चिकन और मछली खाने की सलाह भी दी है. घी, अलसी, बादाम, अखरोट और चिया बीज भी इसमें अच्छे माने जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

30 minutes ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

8 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

8 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

8 hours ago