आस्था

Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: 3 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, जानें 29 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: आज का दिन हर राशि के लिए अपनी खास संभावनाओं और अवसरों के साथ आया है. कुछ राशियों के लिए यह समय नए कार्य शुरू करने और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए अनुकूल है, तो कुछ के लिए पारिवारिक सुख-शांति और आर्थिक लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं. मानसिक शांति, स्वास्थ्य का ध्यान और सामाजिक संबंधों में सामंजस्य बनाए रखना आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. आइए जानते हैं आज आपकी राशि के अनुसार दिन कैसा रहेगा.

मेष

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

वृषभ

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभकारी है. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा और यात्राएं शुभ सिद्ध होंगी. मन प्रसन्न रहेगा.

मिथुन

आपके कार्य सफल होंगे और नए संबंधों से लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. मित्रों के साथ समय सुखद रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है.

कर्क

आज मानसिक शांति का अनुभव होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं. अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें- Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: आज नवरात्रि का सातवां दिन है या आठवा दिन? जानें आज किस देवी के स्वरूप की पूजा है शुभ

कन्या

निवेश और नए कार्यों के लिए दिन शुभ है. घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. सेहत बेहतर रहेगी और मानसिक संतोष मिलेगा.

तुला

धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. घर-परिवार के कार्य पूरे होंगे. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए अवसर हाथ लग सकते हैं.

वृश्चिक

आज मेहनत के अनुसार आपको फल मिलेगा. संतान से शुभ समाचार मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और यात्राएं लाभकारी रहेंगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

धनु

भाग्य आपका साथ देगा. धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. व्यापार में लाभ होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ समय सुखद रहेगा.

मकर

आज शुभ समाचार मिलने की संभावना है. संपत्ति संबंधी कार्य सफल होंगे. नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और धन लाभ होगा.

कुंभ

रचनात्मकता बढ़ेगी और पढ़ाई में सफलता मिलेगी. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार में सौहार्द बना रहेगा.

मीन

आज नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

West Bengal Encounter: भांजी से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी ढेर, सरकार आने के बाद चौथा मामला

West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…

2 minutes ago

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, बताया कौन हैं समाज के सच्चे ‘सत्पुरुष’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…

1 hour ago

‘किसानों-दीवाली के खिलाफ रची गई साजिश!’ रेखा सरकार के विस्फोटक बयान से गरमाई राजधानी की राजनीति

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…

2 hours ago

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का खास संदेश! देवभूमि की जनता के लिए कही यह बड़ी बात

PM Modi: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

2 hours ago