घबराहट को करें दूर
Tips to Overcome Anxiety: घबराहट शब्द सुनने में साधारण सा मालूम होता है लेकिन कई बार घबराहट की वजह से बने हुए काम भी बिगड़ जाते हैं और आप किसी बड़ी बीमारी का भी शिकार हो सकते हैं. ज्यादा सोचने की वजह से या फिर आस- पास किसी चीज से भी घबराहट हो सकती है. कई बार लोग भविष्य के बारे में ज्यादा सोच लेते हैं जिसकी वजह घबराहट और बेचैनी शुरू हो जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको अचानक होने वाली घबराहट को दूर करने के उपाय बताएंगे. नीचे दिए गए छोटे- छोटे टिप्स फॉलो करके आप अचानक होने वाली घबराहट को मिनटों में दूर कर सकते हैं.
1. म्यूजिक का ले सहारा
घबराहट को दूर करने के लिए म्यूजिक का सहारा लें, जब भी ऐसा महसूस करें तो ईयर फोन लगाकर अपना फेवरेट सॉन्ग प्ले कर ले और धीमी-धीमी आवाज में सुने. इससे आपको रिलेक्स महसूस होगा और काफी हद तक तनाव कम होगा.
2.गहरी और लंबी- लंबी सास लें
घबराबट होने पर परेशान ना हो, आरामदायक जगह शांति से बैठे और गहरी- गहरी सांस ले. धीरे-धीरे अपनी नाक से सांस लें, अपने फेफड़ों में हवा भरें और फिर धीरे- धीरे सांस छोड़े. धीरे सांस लेने से मन को शांति महसूस होगी और आप पहले से ज्यादा ताजा फील करेंगे.
यह भी पढ़ें: 50 की उम्र होते ही छोड़ दें ये फूड्स, वरना हो जाएंगे 5 गंभीर बीमारियों के शिकार
3.दोस्तों से बात करें
घबराहट महसूस होने पर अपने किसी दोस्त से कॉलेज टाइम के अच्छे मूमेंट की बाते करें. इससे मन को शांति और सुकून महसूस होता है. दोस्तों से बात करके आप पहले से ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे. वहीं दोस्तों से बाते करने के अलावा आप खुद से पॉजीटिव बातें करें. आप इस तरह खुद को शांत और मोटिवेट कर सकेंगे. जीवन में कोई भी समस्या ऐसी नहीं होती है जिसे हल ना किया जा सके.
4.एक्सरसाइट या फिर अपनी
जब घबराहट होने लगे तो हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग करना या एक्सरसाइज करें. इससे नर्व्स शांत होती हैं. एक्सरसाइज करने का मन ना हो तो आप डांस, पेटिंग कर सकते हैं या फिर कोई ऐसी चीज जिसे करके आपको खुशी मिले वह काम जरुर करें.
5. इन चीजों को खाएं
घबराहट कम करने के लिए आप बादाम, एवोकाडो, डार्क चॉक्लेट, ब्लैक कॉफी पी सकते हैं. ये हेल्दी फूड्स शरीर को शांत करते हैं और घबराहट कम करने में मदद करते हैं.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…