Janmashtami 2024
Janmashtami 2024: इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है. मथुरा से लेकर वृंदावन तक भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को भक्तगण अपने घर-घर में मनाते हैं. इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं और इनको दूध और मक्खन चीजों का भोग लगाते हैं. ऐसे में यहां दो व्यंजनों की रेसिपी बताई गई हैं जिन्हें आप कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घर पर फटाफट बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं स्पेशल बेसन पंजीरी और नारियल के लड्डू बनाने की रेसिपी-
सामग्री (Ingredients)
बेसन – 250 ग्राम
पिसी चीनी – 150 ग्राम
बादाम कटे हुए — 2 टेबल स्पून
दालचीनी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गौंद – 40 ग्राम
तेल – 100 मिलीलीटर
चार मगज़ – 2 tbl spn
मखाना – 1/2 कप
संतरे का छिलका (कटा हुआ) – 1/4 कप
तेल गरम करें और उसमें गौंद डालें – जब वह फूल जाए, तो उसे मसल लें. मखानों को तलकर निकाल लें. फिर, जब वह फूल जाएं, तो तेल में बादाम और चारमगज डालें और हल्का भूरा होने पर निकाल लें. बेसन डालें और धीमी आँच पर अच्छी खुशबू आने तक पकाएं. गौंद, मखाना, बादाम, चारमगज और पिसी चीनी डालें, संतरे के छिलके और दालचीनी पाउडर के साथ मिलाएं और भोग लगाएं.
ये भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें कान्हा जी को प्रसन्न, होंगे कई लाभ
सामग्री (Ingredients)
एक कटोरी में कंडेंस्ड मिल्क, सूखा नारियल, इलायची पाउडर और वेनिला एक्सट्रेक्ट डालें. सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और उन्हें छोटे-छोटे लड्डू का आकार दें. उन्हें सूखे नारियल में डुबोएं और भगवान् कृष्ण को भोग लगाएं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…