लाइफस्टाइल

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर अगर सास न हों तो किससे सरगी ले सकते हैं? यहां पर जान लीजिए

Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है, जो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं. जब चांद निकल जाता है, तो उसे देखकर अर्घ्य दिया जाता है और फिर व्रत का पारण होता है. इस दिन करवा माता, चंद्रमा और गणेश जी की पूजा की जाती है. वहीं आपको बता दें कि इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर रविवार के दिन रखा जाएगा. इसके अलावा करवा चौथ पर सास अपनी बहु को सरगी भी देती है, लेकिन अगर किसी की सास नहीं है तो किससे सरगी लेनी चाहिए क्या आपको मालूम है? अगर नहीं तो चलिए जान लेते हैं.

करवा चौथ में सरगी का महत्व

करवा चौथ में एक और चीज बहुत महत्वपूर्ण होती है, जिसे सरगी कहा जाता है. यह एक रस्म है, जो करवा चौथ शुरू करने से पहले की जाती है. इसमें सास अपनी बहू को सरगी देती है, जिसमें खाने-पीने की चीजों के साथ ही सोलह श्रृंगार, पूजा की सामग्री भी शामिल होती है.

सरगी में क्या खाएं? (Karwa Chauth 2024)

सरगी के समय आप फल, मिठाई, खीर, सूखे मेवे, दूध, हल्की फ्राई की हुई चीजें, नारियल पानी, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें जैसे डोसा, चीला आदि का सेवन कर सकती हैं. इसमें सात्विक भोजन ही होना चाहिए. अधिक तेल मसाले वाली चीजें नहीं खानी चाहिए.

यह भी पढ़ें : क्या आप भी अपनी कमर की चर्बी को करना चाहते हैं कम? तो आज ही घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक पाउडर, होगा फायदा

सरगी के सेवन का समय

सरगी के सेवन का समय जिस दिन भी करवा चौथ हो, उस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त के समय यानी 4 से 5 बजे तक सरगी खानी चाहिए. इसके लिए 3 बजे उठकर ही महिलाएं स्नान आदि कर लेती हैं.

सास न हो तो किससे लें सरगी? (Karwa Chauth 2024)

तो चलिए अब जान लेते हैं कि अगर सास न हो तो किससे सरगी ले सकते हैं? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी शादीशुदा महिला की सास नहीं है, तो वे सरगी घर की किसी भी बुजुर्ग महिला, बहन या फिर जेठानी से सरगी ले सकती हैं. वहीं अगर सास हैं, लेकिन किसी दूसरे शहर रहती हैं तो वे अपनी बहू के लिए रुपये भेजती हैं, ताकि बहू अपने लिए सरगी का सामान खुद से खरीद ले.

Uma Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago