लाइफस्टाइल

Karwa Chauth 2024: यहां पर जानें करवा चौथ में मेहंदी का रंग गहरा करने के आसान और असरदार नुस्खे

Karwa Chauth Mehndi Hacks: करवा चौथ जैसे खास त्योहारों पर महिलाएं अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी रचाती हैं और इसके गहरे होने की कामना करती हैं. मान्यता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होगा, पति का प्यार उतना ही गहरा होता है. लेकिन कई बार मेहंदी का रंग हल्का रह जाता है, जिससे मन उदास हो जाता है. ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो और सब इसे देखकर तारीफ करें, तो आपको कुछ खास नुस्खे अपनाने होंगे. आइए जानते हैं…

मेहंदी के रंग को गहरा करने के घरेलू उपाय (Karwa Chauth Mehendi Hacks)

1. विक्स वेपोरब का इस्तेमाल: मेहंदी सूखने के बाद हाथों पर अच्छी तरह विक्स वेपोरब रगड़ लें और इसे रातभर छोड़ दें. सुबह तक मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा.

2. नींबू-चीनी का घोल: मेहंदी सूखने लगे, तो एक कटोरी में नींबू का रस और एक चम्मच चीनी मिलाकर घोल तैयार करें और इस चिपचिपे घोल को अपनी मेहंदी पर लगाएं.

3. चायपत्ती का उपयोग: मेहंदी का घोल तैयार करते समय, साधारण पानी की जगह चायपत्ती का गाढ़ा पानी मिलाएं.

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2024: यहां पर जान लीजिए इस साल कितने बजे न‍िकलेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय

4. लौंग की भाप: मेहंदी सूख जाए, तो इसे गहरा करने के लिए लौंग की भाप दें. कुछ लौंग को तवे पर गर्म करें और जब धुआं निकलने लगे, तो अपने हाथों को इस धुएं की ओर लाएं.

5. सरसों का तेल: मेहंदी हटाने के बाद, हाथों पर सरसों का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें.

इन आसान और असरदार नुस्खों से आपकी मेहंदी का रंग गहरा और चमकदार हो जाएगा, जिससे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ेगी.

Uma Sharma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago