देश

झारखंड: एनडीए में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, जानिए भाजपा कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आजसू पार्टी (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) 10, नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. शुक्रवार को रांची के हरमू स्थित झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और आजसू के नेताओं ने सीट शेयरिंग का ऐलान किया.

जदयू के हिस्से में जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ विधानसभा

समझौते के अनुसार, आजसू पार्टी को सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुलसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर की सीटें दी गई हैं. जनता दल यूनाइटेड के हिस्से में जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ विधानसभा सीट आई है, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को चतरा सदर विधानसभा सीट दी गई है.

राज्य में बहुमत की सरकार बनाएंगे: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सीटों के बंटवारे की घोषणा सभी पार्टियों से बातचीत के बाद की गई है. हालांकि, एक-दो सीटों में आपसी सहमति से बदलाव की संभावना है. उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा. हमें पूरा विश्वास है कि हम राज्य में बहुमत की सरकार बनाएंगे.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की जनता मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार से त्रस्त है. उन्होंने राज्य के युवाओं, महिलाओं और पिछड़ों से किए एक भी वादे को पूरे नहीं किया. सीएम सोरेन ने कहा था कि राज्य के पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे पाए, तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. इसके बाद भी वह युवाओं और राज्य की जनता से कैसे वोट मांगेंगे.

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में लड़ा जाएगा चुनाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे. इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के मौजूदा हालातों को लेकर जनता को आगाह करने का काम करेंगे. यह चुनाव पीएम मोदी के मार्गदर्शन में लड़ा जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी.

बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों और दूसरे फेज में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग होगी. जबकि, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

25 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

40 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

59 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago