मणिपुर के मोरेह में बुधवार सुबह कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया.
Manipur Violence: मणिपुर के मोरेह में सुरक्षाबलों और कुकी उग्रवादियों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई. इसमें सीडीओ की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार उग्रवादियों ने मोरेह के पास स्थित सुरक्षाबलों की चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी भी की. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ऑफिसर की हत्या के मामले में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को पकड़ा था इसके बाद कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. इससे पहले सरकार ने तेंगनोउपल में शांति भंग होने और सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका के चलते 16 जनवरी को देर रात 12 बजे से पूरा कर्फ्यू लगा दिया था.
यह भी पढ़ेंः मणिशंकर अय्यर की बेटी के थिंक टैंक CPR पर गिरी गाज, सरकार ने FCRA लाइसेंस किया रद्द
तेंगनोउपल के जिला कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़ी सरकारी एजेंसियों पर लागू नहीं होगा. इस बीच इंफाल पश्चिम के कौन्नुक गांव में ग्रामीणों और कुकी उग्रवादियों के मंगलवार देर रात 2 घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी हुई.
पुलिस अधिकारियों की मानें तो दो संदिग्धों को पकड़ने के बाद कई कुकी संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि पुलिस ने दोनों के पास कई गोला-बारूद और हथियार बरामद किए हैं. बता दें कि पुलिस ने एसडीपीओ सी आनंद की हत्या के मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा था. दोनों ने सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर गोलीबारी की थी इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर उनको पकड़ लिया. दोनों को मोरेह मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जहां से 9 दिन की रिमांड पर भेजा गया है.
यह भी पढ़ेंः गलवान के बाद भारतीय सैनिकों ने ड्रैगन को 2 बार धूल चटाई, आर्मी दिवस पर ऐसे हुआ खुलासा
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…